
तुर्की पर भारत की एक और चोट... टर्किश एयरलाइंस के साथ साझेदारी खत्म करेगी IndiGo
AajTak
तुर्की द्वारा पाकिस्तान के समर्थन और भारत विरोधी रुख अपनाए जाने के बाद इंडिगो ने टर्किश एयरलाइंस के साथ अपनी साझेदारी खत्म करने का फैसला लिया है. कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि हम वर्तमान में नियमों का पालन कर रहे हैं और आगे भी सरकार के निर्देशों के अनुरूप काम करेंगे.
तुर्की द्वारा पाकिस्तान के समर्थन और भारत विरोधी रुख अपनाए जाने के बाद इंडिगो ने टर्किश एयरलाइंस के साथ अपनी साझेदारी खत्म करने का फैसला लिया है. विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इंडिगो का 'डैम्प लीज़' समझौता 31 अगस्त 2025 तक समाप्त कर दिया जाएगा. ये फैसला सरकार की ओर से दी गई तीन महीने की अंतिम और एकमात्र मोहलत के तहत लिया गया है, ताकि यात्रियों की सेवा बाधित न हो.
फिलहाल इंडिगो, टर्किश एयरलाइंस से दो बोइंग 777-300ER विमान डैम्प लीज पर लेकर दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल तक डायरेक्ट फ्लाइट संचालित कर रही है. ये लीज मूल रूप से 31 मई को खत्म होनी थी, लेकिन इंडिगो के आग्रह पर DGCA ने इसे तीन महीने और बढ़ाया है. इंडिगो ने इस लीज को 6 महीने तक बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन DGCA ने इसे खारिज कर दिया. नियामक ने साफ किया कि अब कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा और यह अंतिम मौका है.
तुर्की ने किया था पाकिस्तान का समर्थन
दरअसल, तुर्की ने हाल ही में पाकिस्तान के समर्थन और भारत के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की आलोचना की थी. जिससे दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है. इसके चलते BCAS (Bureau of Civil Aviation Security) ने भी तुर्की की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी है. इतना ही नहीं, तमाम ट्रैवल एजेंसी और ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स ने भी तुर्की की यात्रा न करने की सलाह जारी की है.
'सरकार के निर्देशों के तहत काम करेंगे'
समाचार एजेंसी पीटीआई और रॉयटर्स के मुताबिक इंडिगो ने पहले इस साझेदारी को यात्रियों के हित में बताया था, लेकिन अब कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि हम वर्तमान में नियमों का पालन कर रहे हैं और आगे भी सरकार के निर्देशों के अनुरूप काम करेंगे. बता दें कि पिछले सप्ताह नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि मंत्रालय इंडिगो और सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा है, और उसी आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










