
'तुमसे ही करूंगा शादी', गर्लफ्रेंड से वादा कर दूसरी लड़की को दुल्हन बना लाया प्रेमी, फिर....
AajTak
प्रेमिका के पिता और भाई ने शादी का वादा करके किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाले प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी. 15 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी, जिससे प्रेमिका के घर वाले नाराज थे.
बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. जहां शादी का वादा करना प्रेमी को महंगा पड़ गया. प्रेमिका के पिता और भाई ने मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला फुलवारी शरीफ के गोविंदपुर नोनिया टोला का है.
बताया जा रहा है कि मृतक सूरज का यहां एक लड़की के साथ अफेयर था. उसने लड़की से शादी करने का वादा तक कर दिया था, लेकिन जैसे ही सूरज के घर वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उसकी शादी किसी और लड़की से करवा दी. इसी बात से सूरज की प्रेमिका के पिता और भाई इतना नाराज हो गए कि उन्होंने सूरज को गोली मार दी. घायल सूरज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
घटना की जानकारी लगते ही फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पहुंची और घटना को अंजाम देने वाले पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान लड़की के पिता ने बताया कि सूरज ने उनकी लड़की से शादी करने का वादा किया था. सूरज ने उनके सामने भी ये बात स्वीकार की थी. लेकिन उसके घर वालों ने सूरज की शादी 15 दिन पहले कहीं और करवा दी.
लड़की के पिता कन्हैया ने बताया जिस दिन से सूरज की शादी हुई, उसी दिन से वे लोग सूरज की हत्या का प्लान बना रहे थे. गुरुवार को मौका देखकर बेटे के साथ मिलकर उन्होंने सूरज के सिर पर गोली मार दी. जैसे ही वे लोग वहां से भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. फिर पुलिस को बुलाया गया. दोनों पिता और बेटे से पूछताछ जारी है. वहीं, सूरज की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








