
तुनिशा ने ब्रेकअप के बाद किया सुसाइड? मौत के मामले में को-स्टार शीजान गिरफ्तार
AajTak
मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी शीजान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है. तुनिशा के मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए थे. मुंबई की वालीव पुलिस ने बताया कि इस घटना में सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच की जा रही है.
तुनिशा शर्मा की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. देर रात पुलिस ने तुनिशा के दोस्त और को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से पुलिस शीजान से पूछताछ कर रही थी. तुनिशा की मां ने भी शीजान पर गंभीर आरोप लगाए थे.
टीवी सीरियल के सेट पर जिस मेकअप रूम में तुनिशा ने फांसी लगाकर जान दी है, वो रूम शीजान का ही था. आरोपी शीजान ने बताया था कि जब वह शूट से वापस लौटा तो अंदर से कमरा बंद था. जब गेट नहीं खुला तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा, जहां तुनिशा फंदे पर लटकी मिली.
पुलिस ने इस मामले में आरोपी शीजान के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज कर लिया. शीजान को आज वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा. बताया गया कि तुनिशा आरोपी शीजान के साथ रिलेशन में थी. कुछ दिन पहले ही शीजान ने तुनिशा के साथ ब्रेकअप कर लिया था, जिससे तुनिशा परेशान थी और शनिवार को उसने आत्महत्या कर ली.
पुलिस के मुताबिक, तुनिशा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस केस में आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है. मामले में नायगांव स्थित टीवी सीरियल सेट के स्टाफ और अन्य साथियों से भी पूछताछ की जाएगी. तुनीशा यहां मुंबई में अपनी मां के साथ रहती थी. मां ने तुनिशा के दोस्त शीजान पर आरोप लगाए हैं. मां ने कहा कि शीजान से परेशान होकर तुनिशा ने आत्महत्या की है. शीजान टीवी शो अली बाबा में तुनिशा के को-एक्टर थे.
दोस्त शीजान के मेकअप रूम में लगाई फांसी
सुसाइड की यह घटना दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है. आरोपी शीजान के मुताबिक तुनिशा को फांसी के फंदे से उतारकर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






