
'तुझे मारकर हाथ गंदे नहीं करने...', पत्नी बोली, तलाक पर रात 3 बजे हुई बात और कारोबारी ने कर ली खुदकुशी
AajTak
मृतक के परिवार का कहना है कि पत्नी से परेशान होकर पुनीत ने सुसाइड किया. अब इस मामले में मृतक का पत्नी के साथ फोन पर हुई आखिरी बातचीत का ऑडियो सामने आया है.
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक शख्स ने खुदकुशी कर ली. मृतक का नाम पुनीत खुराना है. उसकी 2016 में शादी हुई थी और तलाक का केस चल रहा था. मृतक के परिवार का आरोप है कि पुनीत ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या की है.
मृतक के परिवार के मुताबिक, पुनीत ने आखिरी बार फोन पर पत्नी से बात की थी. दोनों के बीच बिजनेस को लेकर चर्चा हुई थी. अब इस बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है. यह फोन कॉल 31 दिसंबर रात तीन बजे का है. सुसाइड से पहले पुनीत ने अपनी पत्नी को फोन किया था. इस बातचीत का ब्योरा कुछ इस तरह है:-
पत्नी: रात को तीन बजे कॉल कर रहे हो... नींद नही आ रही... आप तो मुझे और मेरे परिवार को डिसग्रेस कर रहे थे.
पुनीत: क्या चाहिए वो बताओ... बाकि जो मर्जी करो.
पत्नी: अभी तो धमकी दोगे कि सुसाइड कर लूंगा.. घर छोड़कर चला जाऊंगा.
पुनीत: ये सब बातों का कोई मतलब नहीं है अभी... ये बताओ अब क्या चाहिए. मेरा किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









