
तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के ASI की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद आखिरी पल
AajTak
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के एएसआई की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना सुबह करीब 9 बजकर 22 मिनट पर हुई. सीसीटीवी फुटेज में एएसआई को मुस्कुराते हुए साथी से हाथ मिलाते और फिर अचानक गिरते हुए देखा गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के एएसआई की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजकर 22 मिनट की बताई जा रही है. मृतक एएसआई दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी विंग में तैनात थे और कोर्ट में उनकी ड्यूटी चल रही थी.
घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि एएसआई मुस्कुराते हुए कंधे पर बैग लटकाए कोर्ट परिसर में प्रवेश करते हैं. वे अपनी एक साथी से हाथ मिलाते हैं और फिर एस्केलेटर की ओर बढ़ते हैं. कुछ ही कदम आगे बढ़ने पर वे अचानक जमीन पर गिर पड़ते हैं.
तीस हजारी कोर्ट में ASI की मौत
वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ते हैं और उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं. तुरंत ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मौत की वजह हार्ट अटैक थी.
घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद
इस अचानक हुई घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. साथी कर्मचारियों ने बताया कि कुछ ही देर पहले तक वे बिल्कुल सामान्य दिख रहे थे. तीस हजारी कोर्ट में हुए इस हादसे ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की व्यस्त दिनचर्या और तनावपूर्ण ड्यूटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










