
तीस्ता पर वार, कांग्रेस पर करारा प्रहार, देखें क्या बोले संबित पात्रा
AajTak
Teesta Seetalwada Case: 20 साल बाद गुजरात दंगे की आंच फिर से उठी है. SIT एक हलफनामा दायर किया तो लपेटे में सामाजिक कार्यकर्ता तिस्ता सीतलवाड़ से लेकर कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, अहमद पटेल बीजेपी के निशाने पर आ गए. बीजेपी ने इस मुद्दे को उछालकर सीधे-सीधे सोनिया गांधी पर हमला किया है. बीजेपी का आरोप है कि मोदी को बदनाम करने के लिए पूरी साजिश रची गई थी. वहीं कांग्रेस ने इसे गुजरात विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल कि क्या गुजरात दंगे का मामला कानूनी दहलीज पार करके सियासी गलियारे में धमाचौकड़ी मचाएगी. आरोप हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल के जरिए तीस्ता को गोधरा कांड के बाद 30 लाख रुपये दिए गये थे. इस हलफनामे में SIT ने कहा है कि तीस्ता ने पैसे लेकर गुजरात की तत्कालीन मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश रची थी. SIT के मुताबिक गोधराकांड के बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने गुजरात सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश की थी. देखे पूरी खबर.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










