
तीन साल के बेटे ने की गलती तो पिता ने भरवाया 22 हजार रुपये हर्जाना
AajTak
3 साल के बच्चे ने खेल-खेल में पड़ोसी की लग्जरी कार पर अपनी टॉय गन रगड़ दी, जिससे कार में स्क्रैच पड़ गए. ये देखकर कार मालिक गुस्से में आ गया और उसने बच्चे को पकड़ लिया. बाद में पिता ने अपने बच्चे को सबक सिखाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया.
तीन साल के एक बच्चे ने पड़ोसी की लग्जरी कार पर स्क्रैच लगा दिया. खेल-खेल में उसने अपनी टॉय गन, कार की बॉडी पर रगड़ दी, जिससे कार में स्क्रैच पड़ गए. ये देखकर कार मालिक गुस्से में आ गया और उसने बच्चे के पिता से इसकी शिकायत की. इसके बाद पिता ने अपने बच्चे को सबक सिखाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया.
दरअसल, मामला चीन के ग्वांगडोंग प्रांत का है, जहां ओयांग नाम के शख्स के 3 साल के बेटे ने पड़ोसी की कार की बॉडी को खिलौने से खरोंच दिया था. फिर ओयांग ने बेटे से कार मालिक को 2000 युआन (22 हजार रुपये) हर्जाना दिलवाया.
ओयांग ने बताया कि वह अपने बेटे को 'जिम्मेदारी लेना' सिखा रहे हैं, ताकि उसे अपनी गलती का एहसास हो. मैंने पड़ोसी की कार को खरोंचने के लिए उसे माफी मांगने और 2,000 युआन का भुगतान करने के लिए कहा.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब ओयांग का बेटा और एक अन्य बच्चा, रात में अपने पड़ोस में खेल रहे थे. इस दौरान उन्होंने दो लग्जरी कारों को अपनी खिलौने वाली बंदूकों से खरोंच दिया. ये देखकर बच्चों को कारों के मालिक ने पकड़ लिया और ओयांग को सूचना दी.
बच्चे ने माफी मांगी और 22 हजार कार मालिक को दिए
हालांकि, ओयांग ने बच्चों की बहुत कम उम्र का हवाला देते हुए उनकी हरकत का बचाव किया, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बच्चों ने गलती की है जिसके कारण कार मालिक को नुकसान हुआ.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











