
'तीन तलाक पर मोदी सरकार का फैसला सराहनीय', अहमदिया मुसलमानों ने की PM की तारीफ
AajTak
अहमदिया मुसलमानों ने बुधवार को एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तीन तलाक पर जो फैसला लेकर आई वह सराहनी है. उन्होंने कहा कि पीएम ने अल्पसंख्यकों के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, इसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और अल्पसंख्यकों के लिए कई कदम उठाए हैं, इसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए. अच्छी चीजों की सराहना की जानी चाहिए और हम उनकी सराहना करते हैं. यह बात अहमदिया मुस्लिम समुदाय के विदेश मामले के डायरेक्टर अहसान गौरी ने कही.
एनआईडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित "ऑल इंडिया माइनॉरिटी कॉन्क्लेव -रोल ऑफ माइनॉरिटीज इन अमृत काल" कार्यक्रम में कई मुस्लिम संगठनों के नेताओं ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई कदम उठाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार की प्रशंसा की.
वहीं अहमदिया मुस्लिम यूथ एसोसिएशन अध्यक्ष तारिक अहमद ने कहा कि इस्लाम भी तीन तलाक को नहीं मानता. तीन तलाक को लेकर मोदी सरकार ने जो कदम लिया, वह अच्छा है. इससे महिला सशक्तीकरण और जो महिलाएं अपने अधिकार से वंचित रहीं, उनको स्थान देने के लिए भी अच्छा है, इसलिए हम हुकूमत के इस कदम की सराहना करते हैं.
मालूम हो कि मोदी सरकार ने 30 जुलाई 2019 में तीन तलाक विधेयक पारित किया था, जिसके बाद मुस्लिम समाज में तीन तलाक देना अपराध की श्रेणी में आ गया है. इस विधेयक को मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 के नाम से जाना जाता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










