
तीनों पद्म अवॉर्ड, विदेशों में भी मिला सम्मान... आज दो वक्त की रोटी को भी मोहताज देश की सबसे प्रसिद्ध पंडवानी लोक कलाकार तीजन बाई
AajTak
78 साल की तीजन बाई ने अपनी कला के लिए तीनों पद्म पुरस्कार हासिल किए लेकिन अब वह अपनी पेंशन के लिए जूझ रही हैं. 2023 में उनके छोटे बेटे के निधन के बाद, पैरालिसिस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया, तब से वह बिस्तर पर हैं और अपने बच्चों पर निर्भर हैं.
देश की सबसे प्रसिद्ध पंडवानी लोक कलाकार तीजन बाई आज जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रही हैं. देश में ऐसे बहुत से लोक कलाकार हैं जो असाधारण प्रतिभा से धनी होने और बड़ी सफलताओं को छूने के बाद भी आज दुर्दिन देखने को मजबूर हैं. तीजन बाई इसका जीता जागता उदाहरण हैं.
78 साल की तीजन बाई ने अपनी कला के लिए तीनों पद्म पुरस्कार हासिल किए लेकिन अब वह अपनी पेंशन के लिए जूझ रही हैं. 2023 में उनके छोटे बेटे के निधन के बाद, पैरालिसिस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया, तब से वह बिस्तर पर हैं और अपने बच्चों पर निर्भर हैं.
पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे बेटे
उनके बच्चे पिछले 8 महीनों से लंबित पेंशन पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. छत्तीसगढ़ में सभी प्रसिद्ध कलाकार राज्य सांस्कृतिक विभाग द्वारा 2000 रुपये की मासिक पेंशन और चिकित्सा व्यय के लिए 25000-50000 रुपये पाने के हकदार हैं.
मिला जापान का सबसे बड़ा सम्मान
एक समय था जब तीजन बाई को देश-विदेशों में बड़े-बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता था. उन्हें जापान का सबसे बड़ा सम्मान, फुकुओका आर्ट्स और कल्चर पुरस्कार भी मिल चुका है. जिन लोगों ने उन्हें मंच पर परफॉर्म करते हुए देखा है वो आज उनकी आवाज सुनने को तरस रहे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










