
तिहाड़ जेल में छापेमारी के दौरान कैदियों ने खुद को चोटें पहुंचाईं, एक मोबाइल और सुआ बरामद
AajTak
दिल्ली की तिहाड़ में मोबाइल की सूचना के बाद अधिकारियों ने जेल में छापेमारी की. इस दौरान कैदियों ने खुद को घायल कर लिया ताकि अधिकारी मोबाइल को लेकर न चले जाएं. इस दौरान अधिकारियों ने एक मोबाइल और एक सुआ बरामद किया.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में मोबाइल की सूचना पर अधिकारियों ने छापेमारी की. इस दौरान कई कैदियों ने खुद को घायल कर लिया ताकि अधिकारियों का ध्यान मोबाइल से हटाया जा सके, लेकिन अधिकारियों ने एक कीपैड मोबाइल बरामद किया. यह घटना बीते बुधवार की शाम की है.
तिहाड़ जेल की शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर अधिकारियों ने CJ-8/9 बैरक में छापेमारी की. उन्होंने जानकारी मिली थी कि इस बैरक में मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों द्वारा तलाशी लेने पर एक मोबाइल और एक सुआ बरामद हुआ. इसके बाद जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली गई, जिसमें असामान्य गतिविधियां देखी गईं. कैदियों से आगे की पूछताछ के बाद एक सिम कार्ड और मोबाइल चार्चर भी बरामद किया गया.
कैदियों ने खुद को किया घायल
छापेमारी के दौरान बैरक में मौजूद कैदियों ने मोबाइल फोन रखने वाले शख्स को उकसाया कि वो मोबाइल जेल प्रशासन को न सौंपे. इसको लेकर जेल कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और कैदियों ने प्रशासन को डराने के लिए खुद को घायल भी किया ताकि बैरक में छिपे हुए मोबाइल को बरामद करने से रोका जा सके.
इस हंगामे के दौरान एक कैदी ने छिपा हुआ मोबाइल निकालकर अपने परिवार के लोगों को कॉल किया. जिसके बाद उस परिवार ने 112 को कॉल कर जेल कर्मचारियों द्वारा जेल में कैदियों को पीटने का आरोप लगाया.
चार कैदियों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










