
तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं? IRCTC लाया टूर पैकेज, 31 मार्च तक शानदार मौका
AajTak
Tirupati Tour Package: IRCTC आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन का खास मौका दे रहा है. अगर आप इस पैकेज के तहत बुकिंग कराना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. आइए जानते हैं पैकेज की डिटेल्स.
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर देश-विदेश के टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. अब इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपको तिरुपति के दर्शन का मौका दे रहा है. इस टूर पैकेज का नाम TIRUPATI BALAJI DARSHAN WMR-171 है. अगर आप इस पैकेज के तहत बुकिंग कराना चाहते हैं तो बता दें इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी.
कब से होगी पैकेज की शुरुआत? 3 रातों और चार दिन के इस पैकेज के लिए आपको 31 मार्च तक हर रोज मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन मिलेगी. हर रोज स्टेशन से गाड़ी संख्या 12163 तिरुपति के लिए रवाना होगी. वहीं, वापसी में हर रोज गाड़ी संख्या 12164 आपको मुंबई लाएगी. लोकमान्य तिलक टर्मिनस के अलावा आप थाठे, कल्याण, पुणे, सोलापुर से भी ट्रेन बोर्ड कर सकते हैं.
कहां-कहां घूमने का मौका? शाम 18:45 पर ट्रेन बोर्ड करने के बाद ओवरनाइट यात्रा करेंगे. इसके बाद दूसरे दिन आप दोपहर में तिरुपति के रेनिगुंटा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां पहुंचने के बाद आपको होटल चेक इन करवाया जाएगा. शाम को आपको श्री कालहस्ती मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा. दर्शन के बाद आप होटल वापस आएंगे. होटल में डिनर और आपके स्टे की व्यवस्था होगी.
तीसरे दिन ब्रेकफास्ट के बाद चेक आउट करेंगे. इसके बाद आप तीसरें दिन श्री बालाजी दर्शन करेंगे. दर्शन के बाद पद्मावती मंदिर घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद आप वापस स्टेशन जाएंगे. स्टेशन से मुंबई वापसी की ट्रेन बोर्ड करेंगे. चौथे दिन आप मुंबई पहुंचेंगे.
कितना होगा किराया? ट्रेन में बुकिंग के लिए दो क्लास होंगी- स्टैंडर्ड और कंफर्ट. आप जिस भी क्लास में बुकिंग करेंगे, उसी के आधार पर किराय का भुगतान करना होगा. नीचे चेकग करें डिटेल्स.
अगर आप स्टैंडर्ड में एक व्यक्ति के लिए बुकिंग कराते हैं तो आपको 9050 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, दो लोगों की बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 7390 रुपये और तीन लोगों की बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 7290 रुपये खर्च करने होंगे.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









