
तालिबान ने खाई PAK से बदले की कसम, एयरस्ट्राइक में 46 मौतों के बाद जंग छिड़ने के हालात
AajTak
पाकिस्तान और तालिबान की ओर से आए दिन एक दूसरे पर हमले किए जाते हैं. लेकिन मंगलवार को पाकिस्तान ने एक बड़ी एयरस्ट्राइक की. बरमल जिले में हुए इस हमले में कई मकान ध्वस्त हुए हैं. तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने भी कहा है कि मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.
दुनिया के कई हिस्सों में युद्द चल रहा है. इसी बीच, एक और जंग की आहट होने लगी है, जिसकी चिंगारी पिछले कई दिनों से भड़क रही है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जहां इस समय तनाव चरम पर हैं. ये स्थिति मंगलवार को उस वक्त और ज्यादा बिगड़ गई जब अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की सेना ने एयरस्ट्राइक की. इस हवाई हमले में 46 लोगों की मौत हुई है. जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. लेकिन इस हमले के बाद अब तालिबान ने पाकिस्तान को खुलेआम चुनौती दी है. तालिबान ने कहा है कि वह इसका बदला जरूर लेगा...
पहले जानिए क्या है मामला
पाकिस्तान और तालिबान की ओर से आए दिन एक दूसरे पर हमले किए जाते हैं. लेकिन मंगलवार को पाकिस्तान ने एक बड़ी एयरस्ट्राइक की. बरमल जिले में हुए इस हमले में कई मकान ध्वस्त हुए हैं. तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने भी कहा है कि मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. उन्होंन कहा कि पाकिस्तान की ओर से ये हमले 4 जगहों पर किए गए हैं.
तालिबान ने दी खुली चुनौती
पाकिस्तान की ओर से किए गए इस हमले के बाद तालिबान ने अब खुलेआम चुनौती दी है. तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को बर्बर बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को ये समझना चाहिए कि ये किसी समस्या का समाधान नहीं है. इस्लामी अमीरात इस क्रूर कार्रवाई का जवाब देगा. वह अपनी धरती और इलाके की रक्षा करना अपना अधिकार समझता है. हम इसका बदला जरूर लेंगे.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 46 लोगों की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









