
तालिबान को UN ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- स्थिति कंट्रोल से बाहर
AajTak
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने शुक्रवार को इस बात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं और तालिबान को फौरन हमला रोकना होगा.
तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने देश के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात और कंधार पर कब्जा कर लिया है. कहा जा रहा है कि विद्रोही गुट का देश के 60 प्रतिशत क्षेत्र पर नियंत्रण हो चुका है. इस बात की चिंता बढ़ती जा रही है कि काबुल भी जल्द तालिबान के हाथों में आ सकता है. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान में हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं और तालिबान को फौरन हमला रोकना होगा. बलपूर्वक सत्ता पर काबिज होने से सिर्फ खोने के अलावा कुछ हासिल होने वाला नहीं है, क्योंकि इससे अफगानिस्तान लंबे समय के लिए सिविल वार की चपेट आ जाएगा और युद्धग्रस्त देश दुनिया में अलग-थलग पड़ जाएगा. (फोटो-AP) गुटेरेस ने कहा कि अफगानिस्तान अभी तक अराजकता और हताशा की चपेट में रहा है. यह लंबे समय से पीड़ित लोगों के लिए एक अविश्वसनीय त्रासदी है. गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि अफगानिस्तान कंट्रोल से बाहर हो रहा है. (फोटो-AP) I am extremely disturbed by reports from areas captured by the Taliban in Afghanistan. It is horrifying that hard-won rights are being ripped away from Afghan girls & women.The @UN is determined to promote the rights of all Afghans & provide life-saving humanitarian support.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







