
तालिबान कैबिनेट के विवादित चेहरे... कोई तस्करी के लिए बैन, किसी पर 73 करोड़ का इनाम
AajTak
तालिबान की इस पूरी कैबिनेट में कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा ग्लोबल आतंकी घोषित हैं या किसी पर अमेरिका ने इनाम घोषित किया हुआ है. यूं तो अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार का हर चेहरा कोई विवादित बैकग्राउंड रखता है, लेकिन जिनपर सबसे ज्यादा नज़र है और विवाद है. उनपर एक नज़र डाल लीजिए...
अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी नई सरकार का ऐलान कर दिया है. मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद को अफगानिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया गया है. इसके अलावा पूरी कैबिनेट का ऐलान कर दिया गया है. तालिबान की इस पूरी कैबिनेट में कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा ग्लोबल आतंकी घोषित हैं या किसी पर अमेरिका ने ईनाम घोषित किया हुआ है. ऐसे में अब ये सभी चिन्हित आतंकी एक देश की सरकार को चलाएंगे और पूरे अफगानिस्तान की किस्मत इन सभी के हाथों में टिकी है. यूं तो अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार का हर चेहरा कोई विवादित बैकग्राउंड रखता है, लेकिन जिनपर सबसे ज्यादा नज़र है और विवाद है. उनपर एक नज़र डाल लीजिए...1. प्रधानमंत्री मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद 1990 के दशक से ही अफगानिस्तान में बड़ी पहचान रखने वाला मुहम्मद हसन अखुंद तालिबान के शीर्ष नेताओं में एक है और अब नया प्रधानमंत्री भी है. बामियान में भगवान बुद्ध से जुड़ी यादों को तबाह करने वाला मुल्ला मुहम्मद हसन संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल आतंकियों में शामिल है.2. उप-प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी उर्फ मुल्ला बरादर तालिबान की शुरुआत करने वाले मुल्ला उमर का करीबी मुल्ला बरादर तालिबान का शीर्ष नेता है. बीते 2 दशक से मुल्ला बरादर ने ही तालिबान को एकजुट रखने का काम किया, वह लंबे वक्त तक पाकिस्तान की जेल में भी बंद रहा. जब बाहर आया तो अमेरिका के साथ बातचीत की. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा जारी प्रतिबंधित लिस्ट में मुल्ला बरादर का भी नाम है.3. डिप्टी पीएम अब्दुल सलाम हनफी अफगानिस्तान के नए उपप्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफी भी संयुक्त राष्ट्र की आतंकी लिस्ट में शामिल है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अब्दुल सलाम हनफी ड्रग्स सप्लाई में शामिल है और तालिबान के लिए इसकी पूरी जिम्मेदारी संभालता है. अब्दुल सलाम तालिबान की पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुका है.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








