
तार से कत्ल, नीले ड्रम में लाश और जलाकर मिटाई पहचान... 20 महीने बाद सनसनीखेज मर्डर का खुलासा, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
फरवरी 2024 में आगरा के मलपुरा गांव में एक नीले ड्रम के पास जली हुई लाश मिली थी. डीएनए जांच में ये लाश राकेश सिंह की निकली. 20 महीने बाद पुलिस ने राकेश के करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. इस कत्ल की वजह भी हैरान करने वाली है.
यूपी के आगरा जिले में कत्ल के एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है, जो 20 महीने से पुलिस के लिए बड़ी पहेली बना हुआ था. दरअसल, ये एक ऐसा कत्ल का मामला था, जिसे पुलिस ने शुरू में ब्लाइंड मर्डर मान लिया था. लेकिन सच आखिरकार अब सामने आ ही गया. महीनों की लंबी तफ्तीश के बाद आगरा पुलिस ने जब उस राज़ से पर्दा उठाया, तो पूरे इलाके के लोग सन्न रह गए. कत्ल की ये पूरी कहानी ब्लैकमेलिंग, बदला और साजिश से भरी है.
20 फरवरी 2024 यूपी के आगरा जिले में एक गांव है मलपुरा. जहां उस दिन सड़क के किनारे एक खेत के बिल्कुल आखिरी छोर पर बुरी तरह से जली एक इंसान की लाश पड़ी थी. और साथ ही पड़ा था एक नीले रंग का ड्रम. लेकिन आखिर वो शख्स यहां इस हाल में कैसे पहुंचा? उसका कत्ल किसने किया? उसकी लाश वहां किसने जलाई, ये सारे सवाल फिलहाल राज हैं. जाहिर ये कत्ल का एक बिल्कुल ब्लाइंड मामला था. जिसमें कातिल ने सबूत मिटाने के लिए लाश को कुछ इस बुरी तरह से जला दिया था कि उसकी पहचान बिल्कुल नामुमकिन हो जाए. कपड़ों की बात छोड़िए जिस्म का रेशा-रेशा जल कर खाक हो चुका था.
नहीं हो सकी लाश की पहचान हालांकि इसके बावजूद आगरा पुलिस ने गांव वालों से बात की और उन्हें इस लाश की पहचान के लिए बुलाया. तफ्तीश के दौरान ही ये पता चला कि इसी मलपुरा गांव से ठीक दो दिन पहले यानी 18 फरवरी को एक नौजवान गायब हुआ था. जिसका फिलहाल कोई कोई पता नहीं था. उसका नाम राकेश सिंह था. अब पुलिस राकेश सिंह के घरवालों को बुलाती है. मगर राकेश के घर वाले भी लाश को देख कर पहचानने से इनकार कर देते हैं. उन्हें नहीं लगता कि ये उनके बेटे की लाश हो सकती है. ऐसे में पुलिस की रही-सही उम्मीद भी टूट जाती है.
डीएनए सैंपल ने खोला लाश का राज और तब पुलिस उस लाश का डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला करती है. चूंकि राकेश अब भी गायब था तो पुलिस राकेश के घर वालों को डीएनए सैंपल देने के लिए राजी करती है. डीएनए सैंपल लिया जाता है. इधर, पुलिस जले हुए शव से कुछ डीएनए सैंपल इकट्ठा करती है और फिर दोनों को मिलान के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबरॉट्री भिजवा दिया जाता है. और फिर लंबे इंतजार के बाद जब डीएनए रिपोर्ट आती है, तो फिर वही बात निकलती है, जिसका शक पुलिस को था. वो लाश राकेश की ही थी. क्योंकि लाश से लिए गए डीएनए सैंपल राकेश की मां से बिल्कुल हु ब हू मेल खा रहे थे. ऐसे में अब शक की कोई गुंजाइश नहीं बची थी.
क्या थी राकेश के कत्ल की वजह? लेकिन ये तफ्तीश का सिर्फ आधा पड़ाव था. असली छानबीन अभी बाकी थी. लिहाजा, पुलिस जांच आगे बढ़ाती है और ये पता करने की कोशिश करती है कि आखिर राकेश या उसके घर वालों की किससे दुश्मनी थी? क्योंकि बगैर किसी दुश्मनी के किसी कॉलेज गोइंग लड़के का इस तरह से कत्ल होने की संभावना करीब ना के बराबर थी. इस मामले में सीसीटीवी वाली तफ्तीश की भी कोई गुंजाइश नहीं थी. क्योंकि जिस जगह पर लाश मिली थी, वो एक खुली जगह थी और वहां सीसीटीवी कैमरों का नामो-निशान नहीं था.
तफ्तीश में सामने आया राकेश के फूफा का नाम लिहाजा, अब आगरा की पुलिस डिटेक्टिव मोड में आ गई. पुलिस ने गांव और आस-पास के लोगों से गुप्त तरीके से पूछताछ कर इस कत्ल में शामिल संदिग्ध लोगों के बारे में पता किया और इस कड़ी में उसे रिश्ते में राकेश के फूफा लगने वाले देवीराम के बारे में जानकारी मिली. देवीराम गांव में ही मिठाई की दुकान चलता था. सूत्रों ने बताया कि देवीराम के साथ राकेश की कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








