तापसी को 'नो टैलेंट' कहने के फौरन बाद कंगना की बहन ने डिलीट की पोस्ट
AajTak
कंगना रनोत को लेकर उनकी बहन रंगोली अक्सर सोशल मीडिया पर बखान करती रहती हैं. ऐसे में रंगोली कंगना की समकालीन एक्ट्रेसेज को नीचा दिखाने से बाज नहीं आती हैं. तापसी पन्नू को कंगना की सस्ती कॉपी कहते हुए ताना मारा था. अब उनकी साड़ी लुक पर भी रंगोली ने ये बात कही है.
कंगना रनौत और तापसी पन्नू की कैट फाइट सोशल मीडिया पर उजागर है. इसके बीच में कंगना की बहन रंगोली भी कई बार आती रही हैं. रंगोली ने फिर एक बार तापसी को सस्ती कॉपी कहते हुए उनकी साड़ी लुक पर अपनी राय रखी है. दरअसल पिछले दिनों तापसी पन्नू की साड़ी संग शूज और सनग्लास वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. तापसी के इस कूल लुक की काफी प्रसंशा भी की गई थी. वहीं कंगना की बहन रंगोली का कहना है कि तापसी ने दोबारा कंगना को कॉपी कर इस लुक को अपनाया है. रंगोली ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बहन कंगना को स्टाइल आइकॉन कहते हुए लिखा है कि वे सभी को प्रेरित करती हैं. वहीं तापसी को 'क्रीपी फैन' कहते हुए उन पर कंगना के साड़ी लुक को कॉपी करने का आरोप लगा दिया है.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












