
ताइवान और इंडिया के बीच साइन हुई बड़ी डील... भारतीयों की होगी बल्ले-बल्ले, चीन को लगेगी मिर्ची!
AajTak
एग्रीमेंट के मुताबिक ताइवानी ऐसे उद्योगों की लिस्ट भारत को सौंपेगा जिनमें भारतीय प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे. साथ ही वह प्रवासी श्रमिकों की संख्या तय करेगा. वहीं भारतीय पक्ष ताइवान की जरूरतों के अनुसार श्रमिकों को ट्रेनिंग देगा.
भारत और ताइवान ने शुक्रवार को माइग्रेशन एंड मोबिलिटी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए. इस एग्रीमेंट के तहत भारतीयों को ताइवान में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिल सकेगा. इस समझौते से दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे. इंडिया-ताइपे एसोसिएशन (ITA) के महानिदेशक मनहरसिंह लक्ष्मणभाई यादव और नई दिल्ली में ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर के प्रमुख बौशुआन गेर ने एक वर्चुअल इवेंट में एमओयू पर हस्ताक्षर किए. ताइवान और भारत के बीच इस समझौते से चीन को मिर्ची लगनी तय है. बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और आए दिन उसे आंखें दिखाता है.
वहीं भारत, चीन की विस्तारवादी नीति का विरोध करता है. ताइवान के श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए ताइवान और भारत ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों पक्ष पिछले कई वर्षों से इस समझौते पर चर्चा में लगे हुए थे. सभी कागजी कार्रवाइयों पूरी करने के बाद ताइवान, प्रवासी श्रमिकों की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत को 'सहयोगी' देश घोषित करेगा. बता दें कि वर्तमान में प्रवासी श्रमिकों के लिए ताइवान के सहयोगी देश वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड हैं.
ताइवान में भारतीयों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
भारत और ताइवान माइग्रेशन एंड मोबिलिटी एग्रीमेंट को लागू करने की प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए फॉलो-अप मीटिंग करेंगे. एक बयान में कहा गया है कि फॉलो-अप मीटिंग में, दोनों पक्ष उन उद्योगों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे जिनमें भारतीयों को रोजगार दिया जा सकता है. इसके अलावा ताइवान कितने भारतीयों को अपने यहां नौकरी देगा, इसके लिए जरूरी योग्यता क्या होगी, भाषा संबंधी दिक्कतों को कैसे दूर किया जाएगा और रोजगार के लिए भर्ती व आवेदन प्रक्रिया क्या होगी, इन मुद्दों पर भी फॉलो-अप मीटिंग में चर्चा होगी.
एग्रीमेंट के मुताबिक ताइवानी ऐसे उद्योगों की लिस्ट भारत को सौंपेगा जिनमें भारतीय प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे. साथ ही वह प्रवासी श्रमिकों की संख्या तय करेगा. वहीं भारतीय पक्ष ताइवान की जरूरतों के अनुसार श्रमिकों को ट्रेनिंग देगा. ताइवान के श्रम मंत्रालय ने कहा कि उनका देश उम्रदराज आबादी और कम जन्म दर से प्रभावित है और यही कारण है कि वह प्रवासी श्रमिकों पर ध्यान दे रहा है. इसमें कहा गया है कि देश की श्रम शक्ति तेजी से घट रही है. इस कारण ताइवान मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, कृषि और अन्य उद्योगों में श्रमिकों की कमी से जूझ रहा है. ताइवान में बुजुर्गों की देखभाल करने वालों की भी मांग बढ़ रही है.
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी बातचीत कर रहे भारत-ताइवान

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










