
तहव्वुर राणा की 18 दिन की NIA कस्टडी मंजूर, जांच एजेंसी ने मांगी थी 20 दिन की रिमांड
AajTak
पटियाला हाउस कोर्ट ने देर रात तक चली सुनवाई के दौरान राणा को 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजने का आदेश दिया. जांच एजेंसी ने तहव्वुर राणा की 20 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 18 दिन की कस्टडी मंजूर की. उसे कड़ी सुरक्षा में एनआईए हेडक्वार्टर ले जाया गया, जहां दिन में उससे पूछताछ शुरू होगी.
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर हुसैन राणा को NIA कस्टडी में भेज दिया गया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने देर रात तक चली सुनवाई के दौरान राणा को 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजने का आदेश दिया. विशेष एनआईए न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने एनआईए की याचिका पर यह फैसला सुनाया. 64 वर्षीय राणा को गुरुवार देर रात भारी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया था. इस दौरान एक जेल वैन, बख्तरबंद स्वाट वाहन और एंबुलेंस समेत एक बड़ा काफिला कोर्ट पहुंचा. जांच एजेंसी ने तहव्वुर राणा की 20 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 18 दिन की कस्टडी मंजूर की.
इसके बाद कड़ी सुरझा में तहव्वुर राणा को कोर्ट से एनआईए मुख्यालय ले जाया गया है. एनआईए के हेडक्वार्टर में ही तहव्वुर राणा रात बिताएगा. सूत्रों के मुताबिक, राणा को एनआईए हेडक्वार्टर के ग्राउंड फ्लोर पर बने लॉकअप में रखा जाएगा. आज सुबह एनआईए की विशेष टीम तहव्वुर राणा से पूछताछ करेगी. यह पूछताछ मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर बने क्वेश्चनिंग रूम में की जाएगी.
यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा को फांसी दे पाएगा भारत का कानून? मानने होंगे प्रत्यर्पण संधि के ये नियम
NIA ने कस्टडी के लिए कोर्ट में दीं ये दलीलें
सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने राणा की 20 दिन की हिरासत यह कहते हुए मांगी थी कि उसके पास कुछ अहम ईमेल सहित पुख्ता सबूत हैं, जिनके आधार पर उससे पूछताछ की जानी है. एजेंसी ने अदालत को बताया कि राणा की पूछताछ 2008 के हमले की व्यापक साजिश को उजागर करने के लिए आवश्यक है. मौजूदा सबूतों और अन्य तथ्यों की पुष्टि के लिए राणा से हिरासत में पूछताछ करने की जरूरत है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एनआईए ने कहा कि राणा ने हमले की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आरोपी नंबर-1 डेविड हेडली ने भारत आने से पहले पूरे ऑपरेशन पर उससे चर्चा की थी. हेडली ने संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए राणा को एक ईमेल भेजकर अपनी संपत्तियों और अन्य विवरणों की जानकारी दी थी. इसके अलावा, उसने राणा को पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की भूमिका के बारे में भी बताया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








