
तरनतारन कोर्ट ने कंचनप्रीत कौर को किया रिहा, लंबी सुनवाई के बाद सुबह 4 बजे जारी हुआ आदेश
AajTak
तरनतारन कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद कंचनप्रीत कौर को रिहा करने का आदेश दिया, जो आज सुबह करीब 4 बजे आया. कंचनप्रीत कौर, शिरोमणि अकाली दल की पूर्व उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी और अमृतपाल सिंह बाठ की पत्नी हैं. उन्हें मजीठा पुलिस स्टेशन में अलग मामले की जांच में शामिल होने के दौरान गिरफ्तार किया गया था.
एक लंबी सुनवाई के बाद, तरनतारन कोर्ट ने कंचनप्रीत कौर को रिहा करने का आदेश जारी किया है. ये ऑर्डर आज सुबह करीब 4 बजे जारी किए गए. कंचनप्रीत कौर, सुखविंदर कौर की बेटी हैं, जो हाल ही में हुए तरनतारन उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार रही थीं.
कंचनप्रीत को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था जब वह अलग मामले में जांच में शामिल होने के लिए मजीठा पुलिस स्टेशन गई थीं. शिरोमणि अकाली दल ने इस मामले में हाई कोर्ट का रुख किया था. हाई कोर्ट ने कंचनप्रीत की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया और तरनतारन कोर्ट को मामले की सुनवाई करने को कहा.
रात 10:30 बजे शुरू हुई सुनवाई
सुनवाई रात लगभग 10:30 बजे शुरू हुई और आदेश सुबह पारित किए गए. चुनाव आयोग ने पहले ही पंजाब पुलिस को उपचुनाव के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए कई ‘फर्जी’ मामलों के लिए फटकार लगाई थी. कंचनप्रीत कौर, अमृतपाल सिंह बाठ की पत्नी हैं, जिन पर गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं और वे विदेश में रहते हैं.
कब और कैसे हुई गिरफ्तारी?
पंजाब में तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान चर्चा में रहीं शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व SAD उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था. कंचनप्रीत कौर दोपहर करीब 12 बजे खुद मजीठा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं, जहां उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










