
तमिलनाडु: EPS ने सरकार पर बोला हमला, DMK सांसद के घर पर हुए हमले को लेकर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
AajTak
AIADMK नेता पलानीस्वामी (EPS) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो वायरल वीडियो अपलोड किए, जिनमें से एक में लोगों की भीड़ त्रिची शिवा के घर पर हमला करते हुए देखी जा सकती है. इस वीडियो के साथ EPS ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए.
तमिलनाडु में DMK सांसद त्रिची शिवा के आवास पर हमले के बाद AIADMK के अंतरिम महासचिव और तमिलनाडु में विपक्ष के नेता पलानीस्वामी (EPS) ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधा. अपने ट्विटर अकाउंट पर पलानीस्वामी (EPS) ने दो वायरल वीडियो अपलोड किए, जिनमें से एक में लोगों की भीड़ त्रिची शिवा के घर पर हमला करते हुए देखी जा सकती है.
कथित तौर पर यह घटना DMK की आंतरिक राजनीति का नतीजा थी. पलानीस्वामी द्वारा शेयर किए गए दूसरे वीडियो में एक पुलिस स्टेशन के अंदर हंगामा होता दिख रहा है. इसका जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या, 'इस नियम में कानून-व्यवस्था उपद्रवियों के नियंत्रण में है.'
विपक्ष के नेता ने पूछा कि लोग आशंकित हैं और पुलिस विभाग संभालने वाले मुख्यमंत्री की क्या प्रतिक्रिया है.
4 कार्यकर्ताओं को किया निलंबित
इस बीच, डीएमके ने पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए अपनी तिरुचिरापल्ली केंद्रीय इकाई से जुड़े चार पार्टी कार्यकर्ताओं को निलंबित करने की घोषणा की. डीएमके के महासचिव दुरईमुरुगन ने एक बयान में कहा कि चार लोगों को पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने और संगठन को बदनाम करने के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से निलंबित किया जा रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










