
तमिलनाडु: सरकारी कार्यक्रम में मंत्री के भाषण के दौरान बिजली गुल, बिजली बोर्ड के दो अफसरों का तबादला
AajTak
यह मामला तमिलनाडु के वेल्लोर जिले का है. डीएमके सरकार में जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन सोमवार को एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे कि अचानक बिजली गुल हो गई. इससे उनके माइक ने काम करना बंद कर दिया. इसके बाद कुछ मिनटों के भीतर ही वह कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले गए. मामले के अगले दिन बिजली बोर्ड के दो सहायक इंजीनियर्स का तबादला कर दिया गया.
तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन के भाषण के दौरान बिजली गुल होने की गाज बिजली बोर्ड के दो कर्मचारियों पर गिरी. यह मामला वेल्लोर जिले के उनके निर्वाचन क्षेत्र कटपडी का है. दुरईमुरुगन सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां अचानक उनके संबोधन के बीच ही बिजली गुल हो गई. उन्हें इस दौरान कटपडी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को निशुल्क साइकिलें भी मुहैया करानी थी.
इस दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए दुरईमुरुगन अपने स्कूली जीवन की कुछ यादें साझा कर रहे थे कि तभी बिजली गुल हो गई, जिससे उनके माइक ने काम करना बंद कर दिया. इसके बाद मंत्री ने बिजली सप्लाई बहाल होने का कुछ मिनटों तक इंतजार भी किया लेकिन सप्लाई बहाल नहीं हो सकी, जिसके बाद उन्होंने इस सरकारी कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ दिया.
इसके बाद मंगलवार को तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन कॉरपोरेशन (बिजली बोर्ड) के दो सहायक इंजीनियर्स का तबादला कर दिया गया.
वेल्लोर डिस्ट्रिब्यूशन सर्किल के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर रामालिंगम ने इसकी पुष्टि की है कि सहायक इंजीनियर्स किरण कुमार और चिट्टी बाबू का तबादला कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके तबादले की वजह प्रशासनिक बताई जा रही है.
हालंकि, सरकारी कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल होने का कोई जवाब नहीं मिल पाया. इस सवाल का भी कोई जवाब नहीं मिल पाया कि क्या इस तरह का कोई नियम है कि किसी मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल होने पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का तबादला कर दिया जाता है.
इस मामले के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि तमिलनाडु के ऐसे कई गांव है, जहां बिना किसी सूचना के कई-कई घंटों तक बिजली कटौती की जाती है लेकिन अधिकारियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती. लेकिन एक मंत्री के भाषण कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल होने पर बिजली बोर्ड के दो कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









