
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सक्रिय, छोटे दलों के साथ गठबंधन कर एनडीए को मजबूत करने की तैयारी
AajTak
तमिलनाडु में चुनाव से पहले BJP नए राजनीतिक समीकरण साधने में जुट गई है. पार्टी का फोकस छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर एनडीए को मजबूत करना है. बीजेपी का आंतरिक आंकलन बताता है कि थलापथी विजय की पार्टी टीवीके का वोट शेयर करीब 20 प्रतिशत है, जिसमें से लगभग 60 प्रतिशत वोट एनडीए विरोधी हैं.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में नए राजनीतिक समीकरण साधने में जुट गई है. पार्टी का फोकस छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर एनडीए को मजबूत करना है.
चुनाव प्रभारी जय पांडा और सह‑प्रभारी मुरलीधर मोहोल ने हाल ही में तमिलनाडु का दौरा कर राज्य बीजेपी नेतृत्व और एआईएडीएमके नेताओं के साथ विस्तृत रणनीतिक चर्चा की. सूत्रों के अनुसार, पार्टी का लक्ष्य राज्य में मौजूद एंटी‑डीएमके माहौल को एनडीए के पक्ष में मोड़ना है.
बीजेपी का आंतरिक आंकलन बताता है कि थलापथी विजय की पार्टी टीवीके का वोट शेयर करीब 20 प्रतिशत है, जिसमें से लगभग 60 प्रतिशत वोट एनडीए विरोधी हैं. इस परिस्थिति में बीजेपी विजय की बढ़ती लोकप्रियता को काउंटर करने की रणनीति पर काम कर रही है.
NDA घटकों में मतभेद
NDA के एक महत्वपूर्ण घटक पीएमके में मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. वरिष्ठ नेता एस. रामदॉस एनडीए के साथ बने रह सकते हैं, जबकि उनके बेटे ए. रामदॉस न्यूट्रल रहने या टीवीके का रुख अपनाने पर विचार कर रहे हैं.
इसके अलावा, अगले महीने AIADMK के तीन गुट- ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस), वी.के. शशिकला और टीटीवी दिनाकरन- अपने भविष्य की रणनीति और रुख को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










