
तमिलनाडु: कलेक्टर ऑफिस की लिफ्ट हुई खराब, 10 लोग फंसे, बुलाना पड़ा अग्निशमन दल
AajTak
जिला कलेक्टर कार्यालय में एक सरकारी समारोह का आयोजन किया गया था. इस आयोचन में श्रम कल्याण विकास मंत्री सीवी गणेशन, निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पोनकुमार, तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी और कई गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम चल ही रहा था कि कलेक्टर परिसर की एक लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया. उसमें 10 लोग सवार थे. इन्हें बाद में निकाल लिया गया.
तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को एक अजीब वाकया सामने आया. यहां कलेक्टर ऑफिस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इसी दौरान अचानक एक लिफ्ट खराब हो गई. लिफ्ट खराब होने के चलते उसके अंदर 10 लोग फंस गए. लोगों ने लाठी-डंडों के जरिए लिफ्ट खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन लिफ्ट नहीं खुली. अंत में अग्निशमन दल को बुलाकर किसी तरह लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.
जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में एक सरकारी समारोह का आयोजन किया गया था. इस आयोचन में श्रम कल्याण विकास मंत्री सीवी गणेशन, निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पोनकुमार, तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी और कई गणमान्य लोग शामिल हुए.
कार्यक्रम चल ही रहा था कि कलेक्टर परिसर की एक लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया. उसमें 10 लोग सवार थे, जो दूसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर जा रहे थे. लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर तो पहुंच गई थी, लेकिन उसका दरवाजा बंद ही रहा. सबसे पहले आपातकालीन तरीके से दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया. बात नहीं बनी तो लोग लिफ्ट खोलने के लिए लकड़ी और डंडों का इस्तेमाल करने लगे.
सभी ने थक हारकर अंत में अग्निशमन दल के लोगों को बुला लिया. 40 मिनिट तक चले संघर्ष के बाद लिफ्ट के अंदर फंसे लोगों को बचा लिया गया. उन्हें लिफ्ट से निकालकर तुरंत करूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया. बता दें कि बचाव कार्यों की निगरानी के दौरान करूर के जिला कलेक्टर भी घटनास्थल पर मौजूद थे.
ऐसा ही एक मामला 27 मई को लुधियाना में भी सामने आया था. यहां कोर्ट परिसर में नई बनी लिफ्ट अचानक रुक गई थी. जिससे उसके अंदर मौजूद कई लोग कुछ देर के लिए फंस गए थे. काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया था.
अंदर फंसे लोगों ने बताया था कि गर्मी और उमस के चलते उन्हें अंदर काफी परेशानी हो रही थी. लिफ्ट में फंसे लोगों में कई वकील और आम आदमी शामिल थे. सूचना के बाद दीवार तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया. अंदर फंसे लोगों ने बताया कि जैसे ही लिफ्ट चली, थोड़ी देर बाद ही बंद हो गई. अंदर न तो पंखा काम कर रहा था और न ही लिफ्ट कोई कमांड ले रही थी. गर्मी से काफी दिक्कतें हो रही थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









