
तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सका Air Asia का विमान, रनवे से वापस लौटा
AajTak
एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट i5-1427 पुणे से बेंगलुरु जा रही थी. लेकिन तकनीकी खराबी के चलते टेक ऑफ कैंसिल करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि विमान में 180 लोग सवार थे. एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को हुई दिक्कत के लिए माफी मांगी है.
तकनीकी खराबी के चलते पुणे से बेंगलुरु जा रही Air Asia की फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी. बताया जा रहा है कि एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट i5-1427 का तकनीकी खराबी के चलते टेकऑफ कैंसिल करना पड़ा. विमान को रनवे से वापस बे में लौटाना पड़ा. एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को देरी के लिए माफी मांगी है.
एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने कहा कि एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट i5-1427 पुणे से बेंगलुरु जा रही थी. लेकिन तकनीकी खराबी के चलते टेक ऑफ कैंसिल करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि विमान में 180 लोग सवार थे.
AirAsia India flight i5-1427 operating from Pune to Bengaluru cancelled take-off & returned to bay due to a technical reason. AirAsia India regrets the inconvenience to guests caused due to the delay: AirAsia India spokesperson pic.twitter.com/pTl0T8Q39z
बताया जा रहा है कि एयरबस ए320 का ब्रेक फैन मिनिमम इक्विपमेंट लिस्ट (एमईएल) के तहत चल रहा था. यानी इसे एक निश्चित समय सीमा के भीतर ठीक किया जाना था, लेकिन ऐसा होने तक इसका इस्तेमाल सुरक्षित था. लेकिन विमान की जांच और मरम्मत के लिए उसे रनवे से वापस बे में लौटाया गया.
इस घटना पर एयर एशिया इंडिया ने दुख जताया है. वहीं, डीजीसीए ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








