
ढेर हो गए 4 नक्सली, AK 47, SLR जैसे हथियार बरामद... छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में 1000 जवानों का बड़ा ऑपरेशन
AajTak
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षण सुंदरराज पी बताया कि जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. उनके पास से AK 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं. नक्सलियों के साथ इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गए.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात से मुठभेड़ जारी है. अधिकारियों ने बताया कि 3 जनवरी को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीमें अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थीं. सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 4 जनवरी की शाम को अबूझमाड़ में मुठभेड़ शुरू हुई और दोनों पक्षों की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है.
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षण सुंदरराज पी बताया कि जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. उनके पास से AK 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं. नक्सलियों के साथ इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गए. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है. दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF के 1 हजार जवानों ने शनिवार को नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था. दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई. जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी, DRG और STF ने संभाला मोर्चा
बता दें कि पिछले एक-डेढ़ वर्ष के दौरान छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. इस दौरान 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, लगभग 1000 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. पिछले साल 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि 2026 तक राज्य नक्सल मुक्त हो जाएगा. छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण ओर बहादुरी की प्रशंसा की.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: भिलाई के सरकारी कॉलेज में लैब टेक्नीशियन ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में कही ये बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, 'मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विश्वास जताया है और हम सभी 2026 तक राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ पुलिस देश सबसे बहादुर पुलिस बलों में से एक है. छत्तीसगढ़ के गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश करते ही राज्य पुलिस को प्रेसिडेंट कलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह जवानों की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहादुरी और लोगों के प्रति उनके स्नेह का प्रमाण है.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










