
ढाबे के फ्रिज में छिपाई लाश और पड़ोसियों को भनक तक नहीं, निक्की हत्याकांड के बारे में गांव वालों को ऐसे मिली खबर
AajTak
दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव के रहने वाले साहिल गहलोत को पुलिस ने जब मंगलवार को गिरफ्तार किया, तब जाकर गांव वालों को इस घटना के बारे में पता चला. साहिल ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को अपने ढाबे (भोजनालय) के रेफ्रिजरेटर में छुपा दिया था.
दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव के निवासी मंगलवार को उस समय सदमे में आ गए जब पुलिस ने दक्षिण पश्चिम इलाके में एक ढाबे के फ्रिज से एक महिला का शव बरामद किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें हत्या के बारे में तब पता चला जब पुलिस मंगलवार सुबह साहिल गहलोत की तलाश में गांव पहुंची, जिसने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को अपने ढाबे (भोजनालय) के रेफ्रिजरेटर में छुपा दिया था.
पुलिस के मुताबिक ढाबा आरोपी के घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर था. गांव के एक निवासी ने कहा कि आरोपी साहिल गहलोत की 10 फरवरी को शादी हुई थी. नाम न छापने की मांग करने वाले एक स्थानीय निवासी ने कहा, 'मैं पुलिस और मीडियाकर्मियों को देखकर ढाबे पर आया था. हमें मंगलवार सुबह घटना के बारे में पता चला. हमने ऐसा कोई फ्रिज नहीं देखा है जहां शव रखा गया हो. आरोपी की शुक्रवार को शादी हुई थी. उसने हाल ही में ढाबा खोला था और व्यवसाय चलाने में मदद करने के लिए एक नौकर को भी काम पर रखा था.
स्थानीय लोगों को भी घटना की भनक तक नहीं
इस खबर के फैलने के बाद गांव में एक अजीब सी शांति थी. जिस ढाबे से शव बरामद किया गया वह मित्रांव गांव से कैर इलाके की ओर जा रही सड़क किनारे स्थित है. इस मामले के बारे में 24 साल के एक अन्य व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मंगलवार सुबह तक किसी को घटना की जानकारी नहीं थी.
उन्होंने कहा, 'साहिल की शुक्रवार को शादी हुई थी और कई लोग इस शादी में शामिल भी हुए थे. हमें घटना के बारे में मंगलवार सुबह पता चला जब पुलिस उसकी तलाश में यहां पहुंची.'
क्या है पूरा मामला?

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








