
ढह रहा शिवसेना का किला? ठाणे-नवी मुंबई के बाद अब कल्याण डोंबिवली में 55 कॉर्पोरेटरों ने दिया शिंदे को समर्थन
AajTak
महाराष्ट्र में शिवसेना के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. दरअसल, इससे पहले नवी मुंबई में शिवसेना के 32 कॉर्पोरेटरों ने एकनाथ शिंदे से मिलकर अपना समर्थन दिया था. वहीं, गुरुवार को ठाणे नगर निगम में शिवसेना के 67 में 66 कॉर्पोरेटर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए थे.
महाराष्ट्र में शिवसेना का किला ढहता नजर आ रहा है. एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाराष्ट्र की सत्ता गंवा चुकी शिवसेना के हाथ से एक एक कर नगर निगम और नगर पालिकाएं भी जाने लगी हैं. दरअसल, कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में शिवसेना के 55 कॉर्पोरेटरों ने एकनाथ शिंदे गुट को समर्थन दिया है. खास बात ये है कि कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के अध्यक्ष राजेश मोरे भी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं. उधर, सुप्रीम कोर्ट 11 जुलाई को उद्धव ठाकरे के गुट से लगाई गई उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें एकनाथ शिंदे के सीएम बनने को चुनौती दी गई है. महाराष्ट्र में शिवसेना के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. दरअसल, इससे पहले नवी मुंबई में शिवसेना के 32 कॉर्पोरेटरों ने एकनाथ शिंदे से मिलकर अपना समर्थन दिया था. वहीं, गुरुवार को ठाणे नगर निगम में शिवसेना के 67 में 66 कॉर्पोरेटर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए थे.
9 नगर निगमों से तीन पर शिवसेना को झटका
मुंबई महानगर क्षेत्र में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, मीरा भायंदर, वसई-विरार, पनवेल और भिवंडी निजामपुर जैसी 9 महत्वपूर्ण नगर निगम हैं. ठाणे में एकनाथ शिंदे की पकड़ मजबूत मानी जाती है. लेकिन अब एकनाथ शिंदे ने 3 नगर निगम पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. माना जा रहा कै कि आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ सकती है.
हालांकि, इन सभी 9 नगर निगमों में ज्यादातर में कार्यकाल पूरा हो चुका है. इनका कंट्रोल अभी प्रशासन के पास है. जल्द चुनावों का ऐलान हो सकता है.
बगावत कर सीएम बने एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानपरिषद के चुनाव नतीजों के बाद बगावत कर दी थी. वे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ सूरत पहुंचे. यहां से वे गुवाहाटी पहुंचे. यहां शिवसेना के और बागी विधायक भी उनके खेमे में पहुंच गए. शिवसेना में टूट के चलते उद्धव के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई. इसके बाद एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से राज्य के सीएम बने हैं. वहीं, देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम हैं. एकनाथ शिंदे के खेमे में 50 विधायक हैं. इनमें शिवसेना के 40 विधायक और 10 निर्दलीय विधायक शामिल हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









