
ड्रोन से की जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सफाई, सामने आया वीडियो
AajTak
भारतीय रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सफाई के लिए हाईटेक टेक्नॉलीजी अपनाई है, जिसमें ड्रोन की मदद से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सफाई की जा रही है. आइए जानते हैं इस टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है?
अमृत भारत एक्सप्रेस अपनी एडवांस टेक्नॉलीजी के लिए जानी जाती है. इस ट्रेन के डिजाइन और सुविधाओं ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. बताया जाता है कि यह स्वदेशी ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की भावना को और मजबूत करती है. हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अमृत भारत एक्सप्रेस सफाई ड्रोन की मदद से की जा रही है.
ऐसे की जा रही आधुनिक तरीके से ट्रेन की सफाई सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट की गई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ड्रोन की मदद से ट्रेन की सफाई की जा रही है. इसमें ड्रोन की मदद से पानी को ट्रेन पर स्प्रे किया जा रहा है. वीडियो में ट्रेन को बाहर से साफ करते हुए दिखाया गया है. मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे (Ministry of Railway) ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि... स्मार्ट ट्रेनें, स्मार्ट क्लिनिंग... ड्रोन-पावर्ड क्लिनिंग से अमृत भारत एक्सप्रेस एक बेदाग चमक देती है.
टेकनॉलोजी से लैस है ये ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में के लिए कई प्रकार की सुविधाएं दी गई है, इस ट्रेन को आधुनिक टेक्नॉलोजी से लैस किया गया है. इसके कोचों में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल और बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक कुशन वाली सीटें और अपग्रेडेड बर्थ जैसी सुविधाएं शामिल हैं. हर शौचालय में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर और फायर सप्रेशन जैसी टेक्नॉलोजी दी गई है.
इस ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं. इसके अलावा ट्रेन में फास्ट चार्जिंग पोर्ट, पैंट्री कार और अन्य मॉडर्न सुविधाएं इसमें सफर करने वाले हर यात्री के सपर को सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकती है. इस समय भारत में कुल 15 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










