
'ड्रैगन और हाथी की जोड़ी...', ट्रंप की धमकियों के बीच भारत संग रिश्तों पर क्या बोला चीन
AajTak
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) का एक-दूसरे की सफलता में सहयोगी बनकर सहयोग करना दोनों पक्षों के लिए सही विकल्प है. उन्होंने कहा कि चीन और भारत दोनों बड़े विकासशील देश हैं और ग्लोबल साउथ के अहम सदस्य हैं.
भारत-अमेरिका के बीच संबंधों में आ रही चुनौतियों पर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है. गुरुवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन और भारत दोनों बड़े विकासशील देश हैं और ग्लोबल साउथ के अहम सदस्य हैं.
उन्होंने कहा कि ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) का एक-दूसरे की सफलता में सहयोगी बनकर सहयोग करना दोनों पक्षों के लिए सही विकल्प है. लिन जियान का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और अमेरिका के संबंधों में हाल ही में कुछ मतभेद और चुनौतियां देखी गई हैं. लिन जियान ने कहा कि चीन, दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई अहम सहमतियों को अमल में लाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. इसके तहत राजनीतिक भरोसा बढ़ाना, आपसी संवाद और सहयोग को विस्तार देना, बड़े हितों को ध्यान में रखते हुए मतभेदों को सुलझाना और शंघाई सहयोग संगठन जैसे बहुपक्षीय मंचों पर समन्वय को मजबूत करना शामिल है. लिन जियान के अनुसार इस सहयोग से चीन-भारत रिश्तों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा मिलेगा.चीन जाएंगे पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी 31 अगस्त को तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7 साल बाद पहली बार चीन जाएंगे. इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की संभावना भी जताई जा रही है.
चीन ने किया पीएम मोदी का वेलकम
वहीं, चीन ने पिछले हफ्ते पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे का स्वागत किया था. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा था कि हमें विश्वास है कि सभी पक्षों के सामूहिक प्रयास से तियानजिन शिखर सम्मेलन एकजुटता, मित्रता और अच्छे नतीजों का प्रतीक बनेगा और SCO उच्च गुणवत्ता वाले विकास के नए चरण में प्रवेश करेगा.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








