
'ड्रीम अमेरिका' के लिए खर्च किए 55 लाख, 8 महीने में दो बार डिपोर्ट... कहानी फिरोजपुर के नवदीप की
AajTak
अमेरिका से अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था रविवार शाम अमृतसर पहुंचा. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अबतक कुल 332 लोग अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए जा चुके हैं. 'ड्रीम अमेरिका' की कई खबरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं. लोग लाखों रुपये खर्च करके अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे थे. लेकिन अब उन्हें वापस भेजा जा रहा है.
अमेरिका से अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था रविवार शाम अमृतसर पहुंचा. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अबतक कुल 332 लोग अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए जा चुके हैं. 'ड्रीम अमेरिका' की कई खबरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं. लोग लाखों रुपये खर्च करके अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे थे. लेकिन अब उन्हें वापस भेजा जा रहा है. ऐसी ही कहानी पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले नवदीप की है, जिन्होंने अमेरिका जाने के लिए दो बार मोटी रकम खर्च की लेकिन दोनों ही बार किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. 8 महीने में खर्च किए 55 लाख, लेकिन...
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नवदीप के पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि पिछले 8 महीने में दो बार हमने उसे अमेरिका भेजने के लिए करीब 55 लाख खर्च किए. लेकिन दोनों ही बार किस्मत ने साथ नहीं दिया. नवदीप को अवैध प्रवासियों के दूसरे जत्थे से ही भारत आना था. लेकिन वो बीमार पड़ गए, जिसके चलते उन्हें तीसरे जत्थे में डिपोर्ट किया गया.
पिता चलाते हैं मिठाई की दुकान
नवदीप के पिता एक छोटी सी मिठाई की दुकान चलाते हैं. उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा यानी नवदीप ग्रैजुएट है. वो कभी-कभी काम में उनका हाथ भी बटाता था. लेकिन मिठाई की दुकान पर काम करने में उसे शर्मिंदगी महसूस होती थी. घरवाले चाहते थे कि वह कोई नौकरी कर ले. लेकिन नवदीप अमेरिका जाना चाहता था.
यह भी पढ़ें: अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों को लेकर तीसरा विमान अमृतसर पहुंचा, 112 अवैध प्रवासी वापस भेजे गए
जमीन बेचकर दिए 40 लाख...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










