
ड्रग्स देकर की हत्या फिर बुलाई थी पुलिस, रांची डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार
AajTak
रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल के कमरे में दो लोगों की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ड्रग्स देकर हत्या करने के बाद आरोपी ने ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी थी.
रांची के एक होटल में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे. शहर के व्यस्त स्टेशन रोड इलाके में हुई हत्या ने पुलिस को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया. अब रांची पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. रांची पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है.
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र कुमार झा ने सोमवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने की जानकारी दी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एसएसपी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी. एक फॉरेंसिक टीम ने भी होटल के कमरे में जाकर सैंपल कलेक्ट किए थे.
रांची एसएसपी के मुताबिक जांच के दौरान चंदन कुमार पर शक हुआ. जांच में ये पाया गया कि चंदन कुमार ही दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उन्होंने बताया कि चंदन कुमार पिछले दो साल से नागेश्वर मेहता की बेटी के साथ रिश्ते में था. पूछताछ के दौरान चंदन ने खुलासा किया है कि नागेश्वर मेहता और उसका बेटा उसे ब्लैकमेल कर रहे थे.
पुलिस के मुताबिक चंदन ने ये जानकारी भी दी है कि नागेश्वर मेहता और उनका बेटा शादी के पहले जमीन खरीदने और घर बनवाने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे. इससे वह आजिज आ चुका था और हत्या की योजना बना डाली. योजना के मुताबिक चंदन ने नागेश्वर मेहता और उनके बेटे को शनिवार के दिन हजारीबाग से रांची बुलाया और स्टेशन रोड स्थित शिवालिक होटल में उनके लिए कमरा बुक कर दिया.
पुलिस के मुताबिक अगले दिन सुबह करीब 10 बजे चंदन होटल पहुंचा और दोनों को ड्रग्स मिश्रित पानी पीने के लिए दिया. ड्रग मिश्रित पानी पीने के बाद जब दोनों बेहोश हो गए जिसके बाद चंदन बाजार गया और दोपहर करीब 12 बजे चाकू खरीदकर होटल लौटा. चंदन ने दोनों का गला काट दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए शाम करीब 5.30 बजे डायल 100 पर घटना की सूचना दी.
रांची के एसएसपी ने ये भी बताया कि चंदन ने साक्ष्य छिपाने की भी कोशिश की थी लेकिन घटना की जांच के लिए गठित की गई SIT ने 24 घंटे के अंदर ही वारदात का खुलासा कर दिया. उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि घटना में प्रयुक्त चाकू और इस्तेमाल की गई ड्रग्स भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



