
ड्यूटी के बाद देते हैं बच्चों को शिक्षा, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की हो रही चर्चा
AajTak
2014 से विकास कुमार ने अपने गांव में ऐसे गरीब बच्चों को पढ़ाना शुरू किया जो गरीबी के चलते स्कूलों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे थे और वह किताबों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे. उनकी इस कार्यप्रणाली का पता लगते ही पुलिस अधिकारियों ने भी इनका हौसला बढ़ाया है.
विरले ही होते हैं जो अपने सीमित समय और संसाधनों का इस्तेमाल समाज को बेहतर बनाने के लिए करते हैं, मगर ऐसे कुछ एक लोग भी बाकियों के लिए मिसाल बन जाते हैं. बिजनौर पुलिस में तैनात सिपाही अपनी ड्यूटी के साथ-साथ गरीब बच्चों को पढ़ा कर शिक्षा की अलख भी जगा रहे हैं. उनके इस काम से जहां उनके विभाग के अधिकारी भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और इसी के चलते मुरादाबाद डीआईजी शलभ माथुर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है.
सहारनपुर के गांव कुरलकी खुर्द के रहने वाले सिपाही विकास कुमार पुलिस में भर्ती होने से पहले से ही गरीब बच्चों में शिक्षा की अलख जगाते आ रहे हैं. 2014 से विकास कुमार ने अपने गांव में ऐसे गरीब बच्चों को पढ़ाना शुरू किया जो गरीबी के चलते स्कूलों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे थे और वह किताबों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे. उन्होंने यह मुहिम चलाकर पहले ऐसे बच्चों को अपने साथ जोड़ा जो पढ़ना चाहते थे पर स्कूल नहीं जा पा रहे थे. धीरे-धीरे इन बच्चों की संख्या बढ़ने लगी तो उन्होंने फिर ऐसे लोगों को तलाश किया जो उनके ही जैसे हो, यानी बच्चों को पढ़ाने में रुचि रखते हों.
ऐसे लोगों को साथ लेकर वह और आगे बढ़े और 2016 में विकास कुमार पुलिस विभाग में भर्ती हो गए. हालांकि, उनका गरीब बच्चों को शिक्षा देने का जज्बा कम नहीं हुआ और उन्होंने अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से अंजाम देते हुए बाकी बचे समय में बच्चों को शिक्षा देने का कार्य लगातार जारी रखा.
पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद विकास कुमार की पहली पोस्टिंग बिजनौर जनपद में हुई और उनको कोतवाली शहर की आवास विकास पुलिस चौकी पर तैनाती मिली. यहां पर काशीराम कॉलोनी होने के चलते काफी गरीब बच्चे ऐसे थे जो शिक्षा ग्रहण नही कर पा रहे थे. तब उन्होंने अपनी पढ़ाई की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ऐसे बच्चों को बिजनौर में जोड़ना शुरु किया और करीब 30 से 35 बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया. इसके साथ साथ उन्होंने आस-पास के गांव में भी ऐसे बच्चों की तलाश की और धीरे-धीरे यह उन गांव में जाकर भी बच्चों को पढ़ाने लगे.
फिलहाल विकास कुमार की तैनाती नांगल थाने में PRB 112 पर है लेकिन समय मिलने पर यह आज भी बिजनौर के गांव रामजी वाला छकड़ा, किशनपुर, सुंदरपुर बेहड़ा, ढोला पुरी और मोहनपुरी गांव में पाठशाला चलाकर बच्चों को लगातार शिक्षा दे रहे हैं. उनकी इस कार्यप्रणाली का पता लगते ही पुलिस अधिकारियों ने भी इनका हौसला बढ़ाया. डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने विकास को मुरादाबाद बुलाकर उनके काम की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए उसका हौसला भी बढ़ाया.
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि हमें अपने जवान पर गर्व है कि जहां वह पूरी इमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा है वहीं बचे हुए समय में वह बच्चों को शिक्षा भी दे रहा है. ऐसे लोग कम ही होते हैं जो अपने समय को दूसरे के लिए इस्तेमाल करते हैं. हमें अपने जवान पर गर्व है जो हमारे विभाग की छवि को एक अलग पहचान दे रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










