
'डॉक्टर पर हिंसा हुई तो 6 घंटे के अंदर FIR होगी...' कोलकाता कांड के बीच केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
AajTak
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या किए जाने से डॉक्टर्स में नाराजगी है. इस बीच, केंद्र सरकार ने डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है.
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या किए जाने से डॉक्टर्स में नाराजगी है. इस बीच, केंद्र सरकार ने डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई है और स्वास्थ्य संस्थानों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अगर डॉक्टर्स पर हमला या हिंसा होती है तो 6 घंटे के अंदर संस्थानों को संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी होगी.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, डॉक्टर्स पर हमले के मामलों में सख्त एक्शन लिया जाएगा और 6 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को मेमो भेज दिया है. इसमें कहा गया है कि किसी भी डॉक्टर पर हिंसा की स्थिति में घटना के 6 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करवाई जाए. इसकी जिम्मेदारी संस्था के प्रमुख की होगी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










