
डॉक्टर की साजिश और मौलाना की रेकी, अमरावती हत्याकांड के ये हैं 7 किरदार
AajTak
अमरावती में केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या के खिलाफ सबसे पहले यूसुफ खान ने माहौल बनाया था, जबकि यूसुफ से उनके बहुत अच्छे रिश्ते थे. यूसुफ की हर मुसीबत को दूर करने में उमेश उसकी मदद करते रहते थे.
अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसके वेटनरी डॉक्टर दोस्त यूसुफ खान ने रची थी. उमेश के भाई महेश ने दावा किया है कि आरोपी यूसुफ खान उर्फ बहादुर खान उनके भाई का बहुत करीबी दोस्त था.
यूसुफ की कई बार उमेश मदद कर चुके थे. वो वक्त-वक्त पर यूसुफ को कर्ज भी देते थे. यूसुफ की बहन की शादी और बच्चे के एडमिशन में भी उमेश ने मदद की थी. इतने अच्छे रिश्ते होने के बाद भी उसने उमेश की हत्या की साजिश रच दी. हत्या के अन्य आरोपियों में कोई मौलाना, कोई एनजीओ संचालक तो कई दिहाड़ी मजदूर है.
वायरल मैसेज पर नजर रखता था यूसुफ
पुलिस के मुताबिक उमेश कोल्हे की हत्या में शामिल हर आरोपी ने अलग-अलग साजिश को अंजाम दिया. हत्या में शामिल डॉक्टर यूसुफ खान न सिर्फ सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा शख्स है बल्कि सबसे उम्रदराज भी है. उसका काम वायरल मैसेज पर नजर रखने का था.
बताया जा रहा है कि नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले उमेश कोल्हे के व्हाट्सअप मैसेज पर सबसे पहले यूसुफ की ही नजर पड़ी थी क्योंकि उमेश ने गलती से वो मैसेज उस ग्रुप में शेयर कर दिया था जिसका एडमिन यूसुफ था. आरोप है कि इस मैसेज को यूसुफ ने अपने साथियों तक फैला दिया और उमेश के खिलाफ नफरत का माहौल बनाकर दूसरे लोगों को उकसाया.
इरफान ने हत्या का प्लान बनाया, टीम तैयार की

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










