
डॉक्टरों ने एंबुलेंस से 2 मरीजों को लावारिस जगह पर फिंकवाया, एक की मौत... पंजाब के अस्पताल में शर्मसार हुई इंसानियत
AajTak
मानसा के सरकारी अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को अस्पताल के डॉक्टरों के कहने पर एंबुलेंस चालक ने सुनसान जगह पर फेंक दिया. इस कारण एक मरीज की मौत हो गई. जबकि, दूसरे मरीज को कब्र के पास (सुनसान जगह) के सामने से उठाकर फिर से दोबारा मानसा अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पंजाब के सरकारी अस्पतालों से मानवता को शर्मसार करने वाले मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला मानसा के सरकारी अस्पताल से भी सामने आया है. जहां पिछले कई दिनों से दो मरीज लावारिस हालत में भर्ती थे. बताया जा रहा है कि दोनों एचआईवी, काला पीलीया और टीबी से पीड़ित थे. बुधवार को डॉक्टरों ने एंबुलेंस चालक से कहा कि वो उन्हें किसी लावारिस जगह फेंक आए.
एंबुलेंस चालक ने भी ठीक वैसा ही किया. उन्हें ऐसा करते बिल्कुल भी शर्म नहीं आई. एंबुलेंस चालक ने दोनों मरीजों को गाड़ी में बैठाया. फिर उन्हें किसी सुनसान जगह छोड़ दिया. एक मरीज की तो थोड़ी देर बाद ही वहां मौत हो पाई. क्योंकि सर्दी के मौसम में वह न तो ठंड झेल पाया और वैसे ही उसकी हालत ठीक भी नहीं थी. उधर, दूसरा मरीज भटकते-भटकते कब्रिस्तान के पास पहुंच गया.
वहां से किसी ने पुलिस को सूचना दी. फिर दोबारा उसे मानसा अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों और एंबुलेंस चालक की करतूत सामने आई. आरटीआई कार्यकर्ता माणिक गोयल ओर शहर के लोगों ने सरकार हॉस्पिटल पर सवाल उठाए है ओर कार्रवाई की मांग की है.
दोनों मरीजों को सुनसान जगह पर छोड़ने वाले एम्बुलेंस चालक काका सिंह ने पुलिस को बताया कि अस्पताल के डॉ. आसू और मैडम गुरविंदर कौर ने उनसे मरीजों को छोड़ने के लिए कहा. इसके लिए डॉ. आसू ने 400 रुपये का भुगतान भी किया. फिलहाल मानसा के सीएमओ ने इस घटना के लिए एक जांच कमेटी बनाने की बात कही है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








