
डेढ़ साल की मासूम को दिया जहर, फिर खुद भी मौत की नींद सो गए मां -बाप...धनबाद में डरा देने वाला मामला
AajTak
झारखंड के धनबाद में एक परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जोगता थाना क्षेत्र के साइडींग में राजा मियां, उनकी पत्नी अमीना परवीन और डेढ़ साल की बेटी मायरा मृत पाई गईं. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
झारखंड में धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के साइडींग में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और उनकी डेढ़ साल की पुत्री ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. संभवत: माता पिता ने बच्ची को जहर देने के बाद खुद भी खौफनाक कदम उठाया. मृतकों की पहचान राजा मियां, उसकी पत्नी अमीना परवीन और उनकी डेढ़ साल की बच्ची मायरा परवीन के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण तीनों ने यह कदम उठाया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में तीनों को धनबाद के एनएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
बता दें कि बीते दिनों यूपी के शाहजहांपुर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां कर्ज में डूबे एक व्यापारी और उसकी पत्नी ने जो किया वह डरा देने वाला था. उन्होंने पहले अपने 3 साल के मासूम बेटे को जहर दिया और फिर दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी. पति पत्नी ने अपने सुसाइड नोट में भारी कर्ज को आत्महत्या का कारण बताया था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










