
डेविड लॉयड बोले- किसी और खेल में ऐसा होता... तो कोहली को मैदान से बाहर भेज दिया जाता
AajTak
चेन्नई टेस्ट मैच में अंपायर नितिन मेनन से बहस के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर हैं. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने कोहली पर मैच बैन की मांग की है.
चेन्नई टेस्ट मैच में अंपायर नितिन मेनन से बहस के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर हैं. पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने कोहली पर मैच बैन की मांग की है और कहा कि ऐसे हरकतों के लिए रेड कार्ड दिखा दिया जाता है. दरअसल, चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के तीसरे दिन विराट कोहली ने अंपायर नितिन मेनन से बहस की थी. इस घटना के बाद विराट कोहली पर एक मैच के बैन का खतरा मंडरा रहा है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने कहा कि अगर ऐसी घटना किसी और खेल में होती तो कोहली को मैदान से बाहर भेज दिया जाता. डेविड लॉयड ने कहा कि ऐसी हरकतें रेड कार्ड की हकदार होती हैं और चेन्नई टेस्ट में विराट कोहली के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई. 73 साल के डेविड लॉयड ने कहा कि एक राष्ट्रीय टीम के कप्तान को पिच पर एक मैच अधिकारी की आलोचना करने की अनुमति है और उन्हें दूसरे टेस्ट में खेलने की भी अनुमति दी गई. उन्होंने कहा कि किसी अन्य खेल में, उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया जाता. डेविड लॉयड ने कहा कि कोहली को निश्चित रूप से अहमदाबाद में होने वाले अगले टेस्ट मैच में नहीं खेलना चाहिए.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










