
'डेड इकोनॉमी' मत कहना! अगर भारत ने लिया बदला तो इन 30 अमेरिकी कंपनियों का क्या होगा?
AajTak
वैसे तो भारत में सैकड़ों अमेरिकी कंपनियां काम करती हैं, लेकिन हम आपको 30 ऐसी कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भारत में बड़ा कारोबार है. अगर भारत ने इन कंपनियों को आर्थिक चोट पहुंचाई तो सीधा दर्द अमेरिकी इकोनॉमी को होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कभी भारत को 'टैरिफ किंग' तो कभी 'डेड इकोनॉमी' कहते हैं, वैसे भारत और अमेरिका के बीच आज के दौर में अच्छे रिश्ते हैं, खासकर कारोबार के मोर्चे पर. मौजूदा दौर में भारत अमेरिका का सबसे बड़ा कारोबारी पार्टनर है. लेकिन टैरिफ को लेकर ट्रंप लगातार भारत पर दबाव बना रहे हैं. भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. जिसमें 25 फीसदी पेनॉल्टी के तौर पर लगाया गया है. ट्रंप का कहना है कि भारत रूस से ट्रेड क्यों करता है, खासकर तेल और हथियार खरीद को लेकर ट्रंप भारत पर निशाना साध रहे हैं.
भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में, भारत और अमेरिका के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार (निर्यात और आयात) 131.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा. इस दौरान भारत ने अमेरिका को 86.51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया और 45.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आयात किया. भारत ने मुख्य तौर अमेरिका को फार्मास्यूटिकल्स, रत्न-आभूषण और टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट किया. जबकि आयात में कच्चा तेल, कोयला और विमान के पुर्जे शामिल हैं. पिछले कई वर्षों से अमेरिका लगातार भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है.
अगर भारत ने लिया बदला...
अब सवाल उठता है कि अगर अमेरिका भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाता है, तो फिर इसका असर भारतीय निर्यात पर पड़ेगा. लेकिन अगर भारत ने पलटवार करते हुए अमेरिकी कंपनियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया, तो फिर ट्रंप भी मुश्किल में आ जाएंगे. भले ही ट्रंप भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहें, लेकिन इस डेड इकोनॉमी में दर्जनों अमेरिकी कंपनियां फल-फूल रही हैं, हर सेक्टर में अमेरिकी कंपनियों की मौजूदगी हैं, और भारत में घर-घर तक अमेरिकी कंपनियों की पहुंच है, इन कंपनियों की कमाई अमेरिका तक पहुंचती हैं, ऐसे में अगर भारत ने बदला लेना शुरू किया तो अमेरिका को तगड़ा झटका लगेगा.
वैसे तो भारत में सैकड़ों अमेरिकी कंपनियां काम करती हैं, लेकिन हम आपको 30 ऐसी कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भारत में बड़ा कारोबार है और हर कोई इन कंपनियों को जानते हैं. अगर भारत ने इन कंपनियों को आर्थिक चोट पहुंचाई तो सीधा दर्द अमेरिकी इकोनॉमी को होगा, क्योंकि ये कंपनियां भारत में कारोबार करके अमेरिकी खजाना को भर रही हैं. हर सेक्टर में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा हैं.
अमेरिका की 30 प्रमुख कंपनियों की लिस्ट (अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडिया की रिपोर्ट)-

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









