
डेटिंग ऐप्स से लेकर रेस्टोरेंट, Pub और Bar तक... 'Romance Scam' का फैला है जाल, हो जाएं सावधान
AajTak
स्कैमर्स टिंडर, बम्बल और ओकेक्यूपिड जैसे डेटिंग ऐप्स के साथ-साथ सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन हाल के रुझानों से पता चलता है कि विक्टिम को टारगेट करने के लिए एआई चैटबॉट के साथ-साथ इमेज जनरेटिंग सर्विस का उपयोग करने लगे हैं.
गिफ्टिंग और ट्रैवल इंडस्ट्री इस उम्मीद में हर वर्ष वेलेंटाइन वीक का ब्रेसब्री से इंतजार करती है कि उसके बिजनेस में उछाल आएगा. लेकिन हालिया रुझानों से पता चलता है कि अब सिर्फ लीगल बिजनेस ही नहीं बल्कि साइबर-फ्रॉड करने वाले ठग भी वेलेंटाइन वीक का उतनी ही बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं. इसे 'रोमांस स्कैम' नाम दिया गया है. क्योंकि लाखों लोग अपने लिए पार्टनर की तलाश में अपने पसंदीदा ऐप या सर्च प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करते हैं.
साइबर फ्रॉड फेक या कभी-कभी दूसरे व्यक्ति की पहचान का उपयोग करके व्यक्तियों को ऑनलाइन टारगेट करते हैं. हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की भरमार के बीच ऐसे स्कैम में वृद्धि हुई है. साइबर सिक्योरिटी फर्म Mcafee की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, 39% भारतीयों की संभावित प्रेमिकाएं स्कैमर्स निकलीं, जबकि 77% भारतीयों का सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर फेक प्रोफाइल से सामना हुआ, जो एआई-जनरेटेड थे.
एक अन्य हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि ऑनलाइन डेटिंग करने वाले 52% लोगों के साथ या तो पैसों की ठगी हुई है या उन पर गिफ्ट भेजने के लिए दबाव डाला गया है. ठग डेटिंग और सोशल मीडिया ऐप्स का फायदा उठा रहे हैं और कमिटेड रिलेशनशिप का झूठा विश्वास दिलाकर पीड़ितों को पैसे और कीमती सामान भेजने के लिए मजबूर करते हैं. इस तरह के साइबर फ्रॉड का शिकार होने वाले लोग भावनात्मक और आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाते हैं.
आग में घी का काम कर रहे AI टूल्स
स्कैमर्स टिंडर, बम्बल और ओकेक्यूपिड जैसे डेटिंग ऐप्स के साथ-साथ सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन हाल के रुझानों से पता चलता है कि विक्टिम को टारगेट करने के लिए एआई चैटबॉट के साथ-साथ इमेज जनरेटिंग सर्विस का उपयोग करने लगे हैं. एआई टूल्स ने साइबर क्रिमिनल्स को और भी अधिक विश्वसनीय वर्चुअल प्रोफाइल बनाने में सक्षम बना दिया है, जिससे पीड़ितों के लिए नकली और असली प्रोफाइल में भेद कर पाना काफी मुश्किल हो गया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






