
डीपफेक लोकतंत्र के लिए नया खतरा, समस्या से निजात पाने के लिए सरकार लाएगी नया कानून, बोले IT मंत्री अश्विनी वैष्णव
AajTak
केंद्रीय आटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को एआई के क्षेत्र की सभी कंपनियों, नैसकॉम, प्रोफेसरों के साथ बैठक की. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि डीपफेक समाज और उसकी संस्थाओं में विश्वास को कमजोर कर रहा है.
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि सरकार डीपफेक के मामलों को लेकर चिंतित है और लोगों की बढ़ती चिंता से निपटने के लिए केंद्र जल्द ही एक नया कानून लाएगा या मौजूदा कानूनों में संशोधन करेगा. उन्होंने कहा कि डीपफेक वीडियो बनाने वालों और उन्हें होस्ट करने वाले प्लेटफॉर्मों को दंडित किया जाएगा.
सामाजिक खतरा है डीपफेक
आईटी मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, नैसकॉम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र के अन्य प्रोफेसरों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक के बाद कहा कि डीपफेक लोकतंत्र के लिए एक नया खतरा बनकर उभरे हैं. उन्होंने कहा, 'आज सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैठक के लिए बुलाया गया था. सभी के साथ चर्चा हुई और सभी ने डीपफेक के खतरे और इसकी गंभीरता को स्वीकार किया कि ये एक बहुत बड़ा सामाजिक खतरा उभर कर आया है.'
चार चीजों पर करना होगा काम
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में डीपफेक बिना किसी जांच के और अधिक तेजी से फैल सकता है और वायरल हो सकता है, इसलिए हमें समाज और अपने लोकतंत्र में विश्वास को मजबूत करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है.एआई के क्षेत्र की सभी कंपनियों, नैसकॉम, प्रोफेसरों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हमें 4 चीजों पर मिलकर काम करना पड़ेगा-
1- इसकी जांच कैसे हो? 2- इसे वायरल होने से कैसे बचाएं? 3- कोई यूजर इसे कैसे रिपोर्ट करे और इस पर तुरंत कार्रवाई हो सके? 4- इस पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सब मिलकर कैसे काम करें?

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








