
डीपफेक तोड़ रहा सदियों का भरोसा, कॉपीराइट बन चुका है बड़ा मुद्दा, मॉडल्स की ट्रेनिंग पर उठाए अश्विनी वैष्णव ने उठाए सवाल
AajTak
AI Impact Summit की शुरुआत हो चुकी है. दुनिया भर के कई टेक दिग्गज इसका हिस्सा हैं. इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि डीपफेक सदियों का भरोसा तोड़ रहा है.
India AI Impact Summit के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने AI, क्रिएटर इकॉनमी, कॉपीराइट और डीपफेक जैसे मुद्दों पर सरकार की सोच और आगे की रणनीति को सामने रखा.
उन्होंने कहा कि क्रिएटर इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और भारत से ही कई लोग ग्लोबल कंपनियां चला रहे हैं. इसमें AI का बड़ा रोल है. सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि AI से फायदा ज़्यादा हो और नुकसान कम से कम रहे.
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि AI एक रैपिड ग्रोइंग इकॉनमी है और भारत नए टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स को तेजी से एडॉप्ट कर रहा है. देश में 5G आ चुका है और सरकार की तरफ से री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग के लिए लगातार कोशिशें हो रही हैं.
उनके मुताबिक मौजूदा वर्कफोर्स को नई टेक्नोलॉजी के हिसाब से री-स्किल करना ज़रूरी है. इसके लिए अलग-अलग ट्रैक्स पर काम हो रहा है, जिसमें AI सेफ्टी भी शामिल है.
उन्होंने बताया कि इस समिट का थीम ‘इंपैक्ट’ है और यहां दुनिया भर के टेक लीडर्स मौजूद हैं. मकसद सिर्फ टेक्नोलॉजी दिखाना नहीं, बल्कि ये समझना है कि AI का इंसानों और समाज पर क्या असर पड़ रहा है.
कई सेक्टर्स में AI से पॉजिटिव बदलाव दिख रहे हैं, लेकिन इसके कुछ नेगेटिव पहलू भी हैं. हमें अच्छे को अपनाना है और नेगेटिव को डिस्कार्ड करना है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









