
डीजल परांठा से रजनीगंधा आमलेट तक... इस साल के फूड एक्सपेरिमेंट देखकर माथा पकड़ लेंगे!
AajTak
साल 2024 खत्म होने को है और यह साल सोशल मीडिया की दुनिया में कई अजीबो-गरीब वीडियो के लिए याद किया जाएगा. इनमें कुछ ऐसे फूड कंबिनेशन भी शामिल थे, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए और सोचने पर मजबूर हो गए कि यह किस तरह का फूड कंबिनेशन है. आइए, नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही फूड फ्यूजन पर, जिन्हें देखकर लोग खौफ से भर गए!
साल 2024 खत्म होने को है और यह साल सोशल मीडिया की दुनिया में कई अजीबो-गरीब वीडियो के लिए याद किया जाएगा. इनमें कुछ ऐसे फूड कंबिनेशन भी शामिल थे, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए और सोचने पर मजबूर हो गए कि यह किस तरह का फूड कंबिनेशन है. आइए, नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही फूड फ्यूजन पर, जिन्हें देखकर लोग खौफ से भर गए, लेकिन साल 2024 इन्हीं फूड फ्यूजन के नाम रहा.
डीजल पराठा. इस कड़ी में पहले नंबर पर आता है डीजल पराठा. चंडीगढ़ के एक ढाबे का वीडियो 'डीजल परांठा' को लेकर खूब वायरल हुआ. वीडियो में बबलू नाम के शख्स ने दावा किया कि वह पराठे को डीजल में डीप फ्राई कर परोसता है. यह सुनते ही वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. हालांकि, इसे पोस्ट करने वाले फूड व्लॉगर ने जल्द ही वीडियो डिलीट कर दिया, और ढाबे के मालिक ने साफ किया कि डीजल का इस्तेमाल नहीं हुआ.
आइसक्रीम पाव वड़ा पाव की जगह अगर आइसक्रीम पाव का नाम सुना जाए, तो सुनने में ही अजीब लगता है. लेकिन इस साल एक वीडियो में आइसक्रीम को पाव के अंदर दबाकर परोसते हुए देखा गया. इस फ्यूजन को देखकर लोग गुस्से से भर गए और सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाली.
मिसल पिज्जा पिज्जा और मिसल का कंबिनेशन? पुणे के एक कैफे ने इस फ्यूजन को हकीकत बना दिया. फरसान, अंकुरित दाल और मसाले से सजाए गए इस 'मिसल पिज्जा' ने पिज्जा लवर्स को चौंका दिया. नेटिज़न्स ने इसे 'डिजास्टर' करार दिया.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












