
डीके शिवकुमार ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- सिद्धारमैया सीएम बने रहें तो क्या दिक्कत है
AajTak
शिवकुमार का यह बयान मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान के हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिद्धारमैया के कार्यकाल पूरा करने के बाद 2028 में शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं. कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ किसी भी तरह के मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि दोनों नेता मिलजुलकर काम कर रहे हैं और अगर सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने रहते हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं है.
शिवकुमार का यह बयान मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान के हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिद्धारमैया के कार्यकाल पूरा करने के बाद 2028 में शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं.
राज्य की सियासत में पिछले कुछ समय से चर्चा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के आधे रास्ते यानी नवंबर में पावर शेयरिंग फॉर्मूले के तहत नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है, जिसे कुछ हलकों में नवंबर रिवॉल्यूशन कहा जा रहा है. लेकिन शिवकुमार ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, “बहुत खुशी है. इसमें क्या गलत है? मुख्यमंत्री हैं, बने रहें. हम सब साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी एकजुट रहेंगे.”
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सिद्धारमैया की आगामी 15 नवंबर की दिल्ली यात्रा पर पूछे गए सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि वे भी उसी दिन दिल्ली जाएंगे. उन्होंने बताया कि वे राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं.
कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक सिद्धारमैया ने इस विषय पर उनसे कोई चर्चा नहीं की है.
बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने कहा कि उन्हें एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है, बल्कि जनता के फैसले पर है. उन्होंने कहा, “महागठबंधन बिहार में जीत हासिल करेगा. सारे एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते.”

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









