
डीके शिवकुमार के खिलाफ CBI केस होगा वापस, कर्नाटक सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
AajTak
कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार का सीबीआई को केस सौंपने का मामला कानून के अनुरूप नहीं था. पाटिल ने यह भी दावा किया कि बीजेपी ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से पहले कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर की मंजूरी नहीं ली थी.
कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच को रद्द करने की बात कही गई थी. सीबीआई शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है. ये मामला बीजेपी सरकार के समय दर्ज किया गया था.
इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बारे में कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार का सीबीआई को केस सौंपने का मामला कानून के अनुरूप नहीं था. पाटिल ने यह भी दावा किया कि बीजेपी ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से पहले कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर की मंजूरी नहीं ली थी.
इस प्रस्ताव में सीबीआई जांच को रद्द करने की बात तो है ही, इसके अलावा इस मामले को राज्य की पुलिस को सौंपने की बात भी है. इस प्रस्ताव को एडवोकेट जनरल शशिकिरण शेट्टी की राय के आधार पर तैयार किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार के ऑफिस ने दावा किया है कि राज्य में आय से अधिक संपत्ति के करीब 577 मामले दर्ज किए गए, लेकिन इनमें से एक भी सीबीआई को नहीं सौंपा गया. ये सारे मामलों की जांच सीआईडी, एंटी-करप्शन ब्यूरो या लोकायुक्त कर रही है. दावा है कि सिर्फ डीके शिवकुमार का मामला ही बीजेपी सरकार के दौरान सीबीआई को सौंपा गया था.
शिवकुमार के दफ्तर का ये भी दावा है कि बीजेपी सरकार के दौरान इसी तरह के आरोप कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान पर भी लगे थे, लेकिन इसकी जांच लोकायुक्त को सौंपी गई थी.
सीबीआई ने डीके शिवकुमार के खिलाफ 2018 में केस दर्ज किया था. उस समय कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री थे. शिवकुमार ने इससे पहले अपने खिलाफ सीबीआई की एफआईआर रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन अदालत ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








