
डिप्रेशन का शिकार थीं येदियुरप्पा की नातिन डॉ. सौंदर्या, बच्चे को दूसरे कमरे में छोड़कर लगाई फांसी!
AajTak
डॉक्टर नीरज अपने घर आए और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए. एक कमरे का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. उस कमरे में सौंदर्या की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही थी. डॉक्टर नीरज अपनी पत्नी को इस हाल में देखकर बेहाल थे.
BS Yediyurappa granddaughter Soundarya suicide: बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की संदिग्ध मौत ने सबको हैरान कर दिया है. हालांकि इस मामले को खुदकुशी बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि वारदात से पहले सौंदर्या ने अपने बच्चे को दूसरे कमरे में छोड़ा. फिर अपने कमरे में आकर फांसी लगाई.
बेंगलुरु में शुक्रवार यानी 28 जनवरी को रोज की तरह सौंदर्या के पति डॉ. नीरज सुबह 8 बजे अपने ऑफिस के लिए निकल गए थे. घर पर सौंदर्या और उनका बच्चा अकेले थे. कुछ देर बाद डॉक्टर नीरज को उनकी नौकरानी ने कॉल किया और बताया कि मैडम (सौंदर्या) दरवाजा नहीं खोल रही हैं. ये बात सुनकर डॉ. नीरज परेशान हो गए और वो घर की तरफ वापस लौट गए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










