
'डिप्टी CM के लिए कैसे माने एकनाथ शिंदे, बैकचैनल क्या बातें चल रही थीं...' फडणवीस ने आजतक को खुलकर बताया
AajTak
महाराष्ट्र के नए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज तक से कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा,'शिवसेना में दो राय चल रही थीं. आम सहमति तो यह थी कि शिंदेजी को महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा बनना चाहिए.'
तीसरी बार महाराष्ट्र की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत की. स्पेशल इंटरव्यू के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने सभी सवालों के खुलकर जवाब दिए. उन्होंने यह भी बताया कि आखिरकार एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम के लिए किस तरह मनाया गया और बैकचैनल क्या बातें चल रही थीं.
एकनाथ शिंदे ने कहा,'उनकी पार्टी (एकनाथ शिंदे) में दो राय चल रही थीं. आम सहमति तो यह थी कि शिंदेजी को महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा बनना चाहिए. लेकिन कुछ गिने-चुने लोगों की राय ये भी थी कि शिंदेजी जॉइन न करें और वह कॉर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बन जाएं.'
पहली मीटिंग में ही हो गया था पक्का
एक्सक्लूसिव बातचीत में देवेंद्र फडणवीस ने कहा,'शिंदेजी की एक आदत है कि वह बहुत ही शांति और संयम के साथ लोगों की बातें सुनते हैं. सबसे बातचीत भी करते हैं. जब टिकटों का बंटवारा हो रहा था तब भी अंतिम समय तक उनकी चर्चाएं चलती रहती थीं. लेकिन सरकार में शामिल होने को लेकर उनका फैसला हमारी पहली मीटिंग के बाद ही पक्का हो गया था.'
मीटिंग के बाद PM से नहीं हुई बात
फडणवीस ने कहा,'हमारी पहली मीटिंग के बाद जब हम मिले और मेरी बातचीत हुई तो उन्होंने फैसला मान लिया था. इस मसले पर हमारी मीटिंग के बाद शिंदेजी की प्रधानमंत्री से कोई बातचीत नहीं हुई है. हां, पहले जरूर हुई थी. शिंदेजी ने बातचीत के दौरान खुद प्रधानमंत्री और अमित भाई से कहा था कि मैं समझ सकता हूं कि आपका नंबर ही ऐसा है कि आपको विचार करना पड़ रहा है.'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










