
रातभर चालू रखा बाइक का इंजन, कमरे में भर गई खतरनाक गैस... नींद में खत्म हो गया पूरा परिवार
AajTak
यह दर्दनाक कहानी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है. यहां पुंगनूर में एक व्यक्ति ने बाइक के इंजन का बोर कराया था. मैकेनिक ने कहा- इंजन को रातभर चालू रखना. घर लौटा तो उसने वैसा ही किया. इंजन पूरी रात चालू रहने से कमरे में खतरनाक गैस भर गई, जिससे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की नींद में ही दम घुटने से मौत हो गई.
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर कस्बे में ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. इस घटना में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा किसी हमले या बीमारी से नहीं, बल्कि एक ऐसी गैस से हुआ, जो दिखाई नहीं देती, जिसकी कोई गंध नहीं होती और जिसका असर तब तक समझ में नहीं आता, जब तक बहुत देर न हो जाए.
घटना पुंगनूर के त्यागराजू स्ट्रीट इलाके की है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने हाल ही में अपनी बाइक का इंजन बोर करवाया था. यानी इंजन के कुछ हिस्सों की मरम्मत कर उसे दोबारा तैयार किया गया था. यह काम करवाने के बाद वह अपनी बाइक को घर ले आया.
मैकेनिक ने उसे सलाह दी थी कि इंजन के नए पार्ट्स को ठीक से सेट करने के लिए बाइक को कुछ समय तक लगातार चलाना होगा. इसी सलाह को मानते हुए उसने बाइक को घर के अंदर खड़ा कर दिया और उसका इंजन चालू छोड़ दिया.
रात का समय था और ठंड भी काफी थी. ठंड से बचने के लिए परिवार ने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दीं. शायद उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि घर के अंदर खड़ी बाइक का चलता हुआ इंजन धीरे-धीरे एक खतरनाक गैस छोड़ रहा है.
बाइक से निकलने वाला धुआं और गैस कमरे में ही जमा होने लगी. घर पूरी तरह बंद होने के कारण उस धुएं को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला. कुछ ही देर में पूरा कमरा खतरनाक गैस से भर गया.

जब से स्पेस टूरिज्म यानी अंतरिक्ष की सैर की सुविधा शुरू हुई है इंसान धरती के बाहर की दुनिया को खंगालने में ज्यादा ही दिलचस्पी लेने लगा है. वह दिन दूर नहीं जब इंसान अंतरिक्ष में न सिर्फ सैर कर पाएगा, बल्कि अपनी छुट्टियां भी बिता सकेगा. एक तरफ मंगल और चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की तैयारी है, तो दूसरी ओर 'स्पेस होटल' का सपना हकीकत बनने के करीब है आखिर कैसा होगा धरती के बाहर बन रहा ये लग्जरी होटल?

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, जिसमें 23 नाम शामिल हैं. अब तक पार्टी ने 65 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए सुरक्षित रखी हैं. कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें CPI(M), असम जातीय परिषद और CPI(ML) लिबरेशन शामिल हैं, जबकि रायजोर दल इस बार गठबंधन में नहीं है.

आजतक के खास कार्यक्रम 'बहस बाजीगर' में इस बार का टॉपिक है- क्या ईरान युद्ध की आपदा में विपक्ष अवसर ढूंढ रहा है? इसी सवाल पर तमाम पार्टियों के प्रवक्ताओं में वार-पलटवार देखने को मिला. सभी ने अपने-अपने तर्कों से एक-दूसरे पर जमकर निशाने साधे. वरिष्ठ पत्रकार जज के रूप में उपस्थित रहे. देखें सबसे तीखी बहस.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के समापन सत्र में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने दुनिया के मौजूदा उथल-पुथल भरे दौर पर बात की. उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ल्ड ऑर्डर भरभराकर गिर रहा है, क्योंकि युद्ध, बदलते अलायंस और ताकतवर लीडर वैश्विक राजनीति को नया रूप दे रहे हैं.

झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के लोगों के रूप में हुई है, जो करीब दस दिन से लापता थे. मृतकों में एक चार साल की बच्ची, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.








