
डिजिटल ब्रोकरों ने बदला शेयर बाजार में निवेश का तरीका, कैसे हैं ये आपके लिए फायदेमंद?
AajTak
यूं तो शेयर बाजार में निवेश करने से पहले लोग कई बार सोचते हैं और फिर बाद में स्टॉक ब्रोकर की मदद से निवेश करना शुरू करते हैं. लेकिन अब मोबाइल ऐप की दुनिया में ऐप बेस्ड डिजिटल ब्रोकर ने लोगों के शेयर बाजार में निवेश के तरीके को बदल दिया है. जानिए क्या है ये डिजिटल ब्रोकर, कैसै बदला है इसने दुनिया को और इससे आपको क्या फायदे हैं?
दुनिया के कई शेयर बाजार 80 के दशक से प्रौद्योगिकी को अपनाने पर जोर देने लगे और 90 के दशक में तो लगभग सारे शेयर बाजार कम्प्यूटर आधारित एल्गोरिद्म से चलने लगे. तभी से शेयर बाजारों में कामकाज और निवेश का तरीका बदलने लगा.अब जब हम 2020 के दशक में है तो हमारे पास ऐसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं जो इन एल्गोरिद्म से निकलने वाले डेटा का एनालिसिस कर आपके लिए शेयर बाजार में निवेश को आसान बनाते हैं. (Representative Photo) डिजिटल ब्रोकर को अगर आसान भाषा में समझा जाए तो ऐसे मोबाइल ऐप जो आपको एक ब्रोकर की तरह शेयर बाजार या अन्य तरह के निवेश विकल्पों के बारे में जानकारी देते हैं. साथ ही आपको निवेश करने में मदद भी करते हैं. असल में देखा जाए तो ये फिनटेक ही हैं. तकनीक का उपयोग करके वित्तीय सेवाएं देने वाली मोबाइल ऐप, डिजिटल प्लेटफॉर्म इत्यादि, जैसे कि जरोधा, ईटी मनी या ग्रो ऐप ये सभी एक तरह के डिजिटल ब्रोकर हैं. (Representative Photo डिजिटल ब्रोकरों को दुनियाभर में स्मार्टफोन के प्रचलन को मिलते बढ़ावे, लोगों की इंटरनेट तक आसान पहुंच और सरकारों के डिजिटल इकोनॉमी को आगे बढ़ाने से बहुत मदद मिली है. इससे ना सिर्फ पुरानी ब्रोकर कंपनियों के लिए नए रास्ते खुले बल्कि स्टार्टअप कंपनियों को भी बड़ा निवेश हासिल हुआ और उन्होंने बाजार में तरक्की की. (Representative Photo)
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











