
डिजिटल अरेस्ट वाले कैमरे में कैद... पुलिस की वर्दी में धमकाने वाले का चेहरा आया सामने, Video में देखिए कैसे बनाते हैं शिकार
AajTak
डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) के नाम पर ठगी करने वाले कैमरे में कैद हुए हैं. ये ठग आम जनता को धमकाते हैं और उनकी मेहनत की कमाई को हड़प लेते हैं. दरअसल, मोहित यादव के पास भी इस ठग का कॉल आया था. ये पूरी कहानी कैमरे में कैद हो गई है. ये ठग पुलिस की वर्दी में डराने और धमकाने की कोशिश करते हैं. इसमें डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.
डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) कर लोगों के साथ ठगी करने वाले कैमरे में कैद हुए हैं. पुलिस की वर्दी में लोगों को वीडियो कॉल पर धमकाने वाले का चेहरा सामने आ गया है. ये आरोपी कोर्ट वारंट और प्रवर्तन निदेशालय के नाम पर धमकी देते थे. दरअसल, डिजिटल अरेस्ट का सारा खेल एक रिकार्डेड मोबाइल फोन से शुरू होता है.
साइबर मामलों के जानकार मोहित यादव के पास भी एक ठग की कॉल आई. उसमें कहा गया कि आपका आधार और आपके मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल हुआ है. आपका नंबर बंद होने वाला है. फिर एक नंबर दिया गया, उस पर बात करने को कहा गया.
इसके बाद ऑडियो में ऐसा लग रहा है कि किसी कॉल सेंटर में बात हो रही हो. सामने वाला कहता है कि आपकी आईडी से दूसरा नंबर लिया गया है, जिसकी 17 शिकायत हुई हैं और एक एफआईआर दर्ज है. अपनी बात पर यकीन दिलाने के लिए उसने कहा कि आज आपका नंबर बंद हो जाएगा, सच में बंद हो जाएगा.
यहां देखें Video
इसके बाद उसने वीडियो कॉल किया तो सामने एक पुलिस वाला बैठा था. उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वो मानो थाने में बैठा हो. पीछे पुलिस का बड़ा सा लोगो लगा था.
आमतौर पर ऐसे ही लोगो थानों में लगे रहते हैं. वो पुलिस वाला खुद को लोकमान्य तिलक थाने से बता रहा था. उसने मोहित से कहा कि अगर तुम्हें शक है कि मैं थाने से नहीं बात कर रहा हूं तो गूगल पर जाओ और लोकमान्य तिलक लैंडलाइन कांटेक्ट नंबर टाइप करो और जो नंबर आए, उसे डायल कर लो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










