
डिजिटल अरेस्ट में नाकाम रहा तो पीड़िता को दिया साइबर ठग बनने का ऑफर, बोला-मैं सब सिखा दूंगा
AajTak
देश भर से डिजिटल अरेस्ट करके लोगों से लाखों की ठगी करने वाले हजारों केस आ चुके हैं. लेकिन सहारनपुर से एक अनोखा मामला सामने आया जिसमें डिजिटल अरेस्ट करने वाले ने अपनी पोल खुलने पर पीड़िता से कहा कि पाकिस्तान में तो हमें बहुत इज्जत से देखते हैं. यही काम करके हमने महल बना लिया...पढ़ें- पूरी स्टोरी.
4 दिसंबर 2024, दिन सोमवार...शगुफ्ता मलिक के लिए भी ये किसी आम दिन जैसा ही था. सहारनपुर के एक हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स की नौकरी करने वाली शगुफ्ता कल भी समय से ड्यूटी पर आ गई थीं. दोपहर में लंच के टाइम अचानक उनके फोन की घंटी बजी. उन्होंने फोन पिक किया तो और थोड़ी ही देर में उनकी जिंदगी में जैसे तूफान आ गया. वो इस एक फोन कॉल से डिजिटल अरेस्ट हो चुकी थीं. शगुफ्ता ने अपनी पूरी कहानी aajtak.in से साझा की है. आइए जानते हैं कि कैसे वो इस जाल से बच पाईं.
शगुफ्ता बताती हैं कि फोन पर उसने अपना परिचय पुलिसवाले के तौर पर दिया. फिर उसका दूसरा वाक्य था कि तुम्हारा बेटा रुड़की में पढ़ता है न? शगुफ्ता ने कहा-जी, उसने दूसरा सवाल दागा-कितने साल का है? शगुफ्ता ने खुद ही बता दिया कि 20 साल का है. उधर से वो बताने लगा कि यहां एक लड़की के साथ रेप हो गया है. उसमें चार लड़के शामिल थे, मर्डर भी हो गया लड़की का. यहां मौके पर तुम्हारा बेटा भी मिला है. शगुफ्ता के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई.
उधर से आई बेटे के रोने की आवाज
शगुफ्ता कहती हैं कि फिर भी मुझमें कुछ विवेक बाकी था और मैंने उससे कहा कि बात कराओ बेटे से. बस, तुरंत ही उसने फोन पकड़ा दिया और उधर से मेरे बेटे जैसी आवाज आई. वो रो रहा था मम्मी बचा लो, प्लीज मम्मी बचा लो. बस उस वक्त दिमाग जैसे सुन्न पड़ गया. उन्हें लगा कि पक्का ये उसी की आवाज है. इसके तुरंत बाद वो कहने लगा कि आप पैसे दे दो एक लाख या 50 हजार रुपये हम लड़के को छोड़ देंगे.
इस पर शगुफ्ता बोली कि मेरे अकाउंट में तो सिर्फ 6000 रुपये ही हैं तो वो बोला वो ही डाल दो. कहने लगा कि ऐसे छोड़ देंगे सर, वो तो ऐसे ही शरीफ लडका लग रहा है. शगुफ्ता कहती हैं कि लेकिन वो तो फ्रॉड ही थे तो दोबारा फिर कॉल कर दिया कि इसमें कुछ नहीं होगा. आपको पैसा अपने बेटे के करियर से ज्यादा प्यारा है. सोचकर देखो कि क्या होगा आगे उसका. यहां मीडिया वाले घूम रहे हैं. आप पैसा डलवाइए जो कि मुलाजिमों को देना हेागा ताकि वो मुंह बंद रखें किसी के सामने नाम न लें. इस पर शगुफ्ता ने कहा कि मैं इंतजाम करती हूं कहीं से, तो वो बोला कि आप कॉल करो किसी को और कॉल ऑन रहने दो.
मेरी सहयोगी ने समझाया

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










